टैरिफ के असर को समझना अभी मुश्किल, कुछ भी कहना जल्दबाजी : शशि थरूर

नई दिल्ली । अमेरिका के 26 प्रतिशत टैरिफ को लेकर पूरी दुनिया में खलबली मची है। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इस टैरिफ को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अभी बहुत सारे हिसाब-किताब बाकी हैं, इसलिए भारत के नुकसान को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 को भारत से आयात पर 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे भारतीय निर्यात पर असर पड़ सकता है।

शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका का 26 प्रतिशत टैरिफ भारत के लिए शुरुआत में बुरी खबर लगती है, लेकिन इसका पूरा असर अभी समझना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि अगर भारतीय निर्यात पर यह टैरिफ लागू होता है, तो सामान महंगा हो सकता है और हमारी प्रतिस्पर्धा कमजोर पड़ सकती है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे प्रतिद्वंद्वी देशों पर भी ऐसा ही टैरिफ लगता है या नहीं। अगर उनकी कीमतें भी बढ़ती हैं, तो भारत और वे एक ही स्थिति में होंगे। ऐसे में भारत को खास नुकसान नहीं होगा, लेकिन अमेरिकी उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

थरूर ने यह भी कहा कि भारत के पास अभी मौका है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान दोनों देशों को अक्टूबर 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार सौदे पर बातचीत का समय दिया गया था। यानी सात महीने बाकी हैं, जिसमें भारत इस टैरिफ को कम करने की कोशिश कर सकता है।

थरूर के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संतुलन अभी भारत के पक्ष में है, जो करीब 45 अरब डॉलर का है। भारत नहीं चाहेगा कि यह संतुलन बिगड़े। इसके लिए भारत को भी अपने टैरिफ में कुछ छूट देनी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारे हिसाब-किताब बाकी हैं, इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारत को कितना नुकसान होगा।

वक्फ बिल पर शशि थरूर ने कहा कि यह बिल हाल ही में लोकसभा में पास हुआ है, लेकिन इसे लेकर उनकी पार्टी कांग्रेस का रुख साफ है। उन्होंने बताया कि केरल में कई लोग इस बिल के पक्ष में थे और इसे लागू करने की मांग कर रहे थे। कुछ लोग इसे समर्थन भी दे रहे हैं।

थरूर के अनुसार इसमें कुछ खामियां हैं। उन्होंने कहा, “इसमें कई ऐसी बातें हैं, जो अल्पसंख्यकों को निशाना बनाती हैं, इसलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। बिल में सुधार की जरूरत है और इसका कोई समाधान निकाला जाना चाहिए।”

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

भारत के ऑफिस मार्केट में 2025 की पहली तिमाही में 74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज : रिपोर्ट

Read Next

कुणाल कामरा: राहुल कनाल ने ‘बुक माई शो’ को लिखा पत्र, टिकटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध न कराने को कहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com