इमरजेंसी की रिलीज टली, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार

मुंबई । अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तारीख बढ़ गई है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की मंजूरी का अब भी इंतजार है।

यह फिल्म 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। कंगना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भारी मन से रिलीज टलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

उन्होंने लिखा, “भारी मन से मैं घोषणा कर रही हूं कि मेरे निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ जो आज रिलीज होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। हम अब भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं।’

कंगना ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट शेयर करेंगी। उन्होंने लिखा, “आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद, नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी।”

बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4 सितंबर को सेंसर बोर्ड को 18 सितंबर तक सिख निकायों, समूहों या व्यक्तियों के किसी भी प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने का आदेश दिया, जिन्हें फिल्म ‘इमरजेंसी’ की 6 सितंबर की रिलीज पर आपत्ति है।

यह फिल्म 1975-1977 के बीच देश में लगाए गए आपातकाल की कहानी पर आधारित है। कंगना ने फिल्म में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, विशाक नायर जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

कंगना ने पिछले सप्ताह आईएएनएस से कहा था, “मुझे उम्मीद थी कि मेरी फिल्म सेंसर से पास हो गई है, लेकिन जिस दिन हमें सर्टिफिकेट मिलने वाला था उस दिन कई लोगों ने बहुत ड्रामा किया।

“मुझे उम्मीद है कि यह रिलीज हो जाएगी, लेकिन अचानक, जैसा कि कहते हैं, किसी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है। मुझे पूरा विश्वास था कि मुझे सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन अब वे मुझे सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं।”

कंगना ने इस दौरान कहा था कि वह अपनी फिल्म के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म समय पर आएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं इसके लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति के रूप में “अपने अधिकार की रक्षा के लिए, अपनी फिल्म को बचाने के लिए मैं अदालत तक जाने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं। आप इतिहास नहीं बदल सकते और हमें धमकियों से डरा नहीं सकते”।

उन्होंने कहा, “हमें इतिहास दिखाना होगा। लगभग 70 साल की एक महिला को उसके घर में 30-35 गोलियां मारी गईं। किसी ने उसे मार डाला होगा। अब आप इसे दिखाना चाहते हैं… क्योंकि जाहिर तौर पर, आपको लगता है कि आप किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। लेकिन इतिहास को दिखाना ही होगा।

“आखिर उस महिला की मृत्यु कैसे हुई? तो मैंने कहा, चलो दीवार पर एक प्लेट लगा दें कि वह मर गई क्योंकि उसे आसमान में गोली मारी गई थी। वे एक कलाकार की आवाज और मेरी क्रिएटिव फ्रीडम को दबाने जा रहे हैं। कुछ लोगों ने अपनी बंदूक उठा ली है, लेकिन हम बंदूक से नहीं डरते हैं।”

–आईएएनएस

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच नियुक्त किया

Read Next

यश जौहर की 95वीं जयंती, करण जौहर ने ‘पापा’ को किया याद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com