सड़क, रेलवे और पोर्ट में सरकारी निवेश से घरेलू इंडस्ट्री बन रही प्रतिस्पर्धी: सीआईआई

नई दिल्ली । इंडस्ट्री चैम्बर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा कहा गया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़क, रेलवे और पोर्ट में सरकारी निवेश बढ़ने से घरेलू इंडस्ट्री अधिक प्रतिस्पर्धी बन रही हैं।

सीआईआई के डायरेक्टर जनरल, चंद्रजीत बनर्जी द्वारा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा कि सरकार की पहल जैसे मेक-इन-इंडिया और कई सेक्टरों के लिए लाई गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने में मदद मिली है।

इस पत्र में आगे कहा गया कि भारत की ओर से नीतिगत बदलाव ठीक ऐसे समय पर किया गया है कि जब भू-राजनीतिक परिस्थितियां भारत के पक्ष में आ गई हैं। कई वैश्विक कंपनियां अपने विस्तार के लिए भारत की ओर देख रही हैं।

पत्र के मुताबिक भारत में एफडीआई प्रवाह 2014-15 में 45.14 अरब डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 70.95 अरब डॉलर हो गया है, जो भारत में आधार स्थापित करने के लिए विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। इसमें कहा गया है कि पीएलआई योजनाओं ने भारी निवेश आकर्षित किया है।

मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना जैसी नीतियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 14 प्रमुख क्षेत्रों में 1.97 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।

भारत में ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, केमिकल, शिपिंग, रेलवे और अन्य क्षेत्रों मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ रही है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से भारत के निर्यात को भी बढ़ाने में मदद मिल रही है।

अक्टूबर 2024 के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाएं संयुक्त) 73.21 अरब डॉलर रहा है, जो अक्टूबर 2023 की तुलना में 19.08 प्रतिशत अधिक है।

भारत के निर्यात में ऐसे समय में दोहरे अंक में बढ़ोतरी हुई है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमापन देखा जा रहा है।

इसमें बढ़त की वजह इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक एवं अजैविक रसायन, चावल और कपड़े का निर्यात बढ़ना था, जो दिखाता है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

–आईएएनएस

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

जी-20: प्रधानमंत्री मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात, भारत-इटली ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

Read Next

2.5 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता की दूसरी किश्त के लिए भारत का शुक्रिया: फिलिस्तीन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com