घाना में दिखी भारत की संस्कृति की झलक, भारतीय पोशाक में नजर आए अफ्रीकी सांसद

अकरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घाना में भव्य स्वागत हुआ। वहीं, अफ्रीकी सांसदों ने भारतीय पोशाक पहनकर सांस्कृतिक एकता और सम्मान व्यक्त किया। पीएम मोदी के ऐतिहासिक भाषण के दौरान घाना की संसद के दो सदस्य भारतीय पोशाक में नजर आए। दोनों सांसदों ने भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति अपना लगाव दिखाया।

जब घाना की संसद के वर्तमान अध्यक्ष अल्बान सुमाना किंग्सफोर्ड बागबिन प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के समापन पर टिप्पणी कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि घाना के दो सांसद भारतीय पोशाक पहने हुए सदन में आए थे। जहां एक सांसद पगड़ी (पारंपरिक भारतीय टोपी) और बंद गले का सूट पहने हुए थे तो वहीं एक अन्य महिला सांसद ने अपनी भारतीय पोशाक दिखाने के लिए खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी समेत संसद के अन्य सदस्यों और नेताओं की खूब तालियां बटोरीं। महिला सांसद साड़ी पहनी हुई थीं।

बागबिन ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में साथी सांसदों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “मैं मानता हूं कि ये सांसद भारत जाने के लिए उत्सुक हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आपकी यात्रा को मंजूरी दूंगा। मैं भारत और इसकी संस्कृति के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पोशाक पहने घाना के दोनों सांसदों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना को प्रसारित करती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। हम घाना को ऐसे राष्ट्र के रूप में देखते हैं, जो साहस से चमकता है, जो सम्मान और शालीनता से हर चुनौती का सामना करता है।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत अफ्रीका की विकास यात्रा में एक प्रतिबद्ध भागीदार बना हुआ है और एक उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अफ्रीका के विकास ढांचे, एजेंडा 2063 का समर्थन करता है।

इससे पहले दिन में घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, इसकी सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता एवं घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित एक राजकीय भोज में दिया गया और यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 24वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान था।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

जिस टेंडर में मेरा कोई रोल नहीं, उस मामले में ईडी ने की पूछताछ : सतेंद्र जैन

Read Next

एनटीए ने जारी किया 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com