बिहार की रंगबिरंगी टोकरियाँ चली बेल्जियम के सफ़र पर !!

लव कुमार मिश्र

पटना!: बिहार, प्राचीन काल से ही ज्ञानोपार्जन का एक प्रमुख केंद्र रहा है | बौद्ध काल में स्थापित नालन्दा विश्वविद्यालय के अलावा, यहाँ कई ऐसे केंद्र रहे जहाँ विभिन्न प्रकार की कला विधा ने जन्म लिया | हमें, यह कहने में भी अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए की बीते समय में यहाँ का हर एक गाँव, क़स्बा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी न किसी कला विधा के विकास के लिए प्रयासरत था | प्राचीन कलाओं में सुजनी आर्ट, सिक्की आर्ट, मिथिला पेंटिंग आदि कुछ ऐसी कला विधाएं हैं जिसने पुरे भारत ही नहीं , विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बनायी है | परन्तु कई ऐसी कला विधाएँ भी हैं जो सामाजिक उदासीनता, औधोगीकरण आदि कारणों से विलुप्त होने के कगार पर है |

बाबजूद इसके वर्तमान समय में भी ऐसे कई कला प्रेमी व संरक्षक मौजूद हैं जो तमाम विपरीत परिस्थितयों के बाबजूद इन अमूल्य धरोहरों को संजोने और संरक्षित रखने में प्रयासरत हैं l

ऐसी ही एक विलुप्तप्राय कला को संरक्षित रखने में लगी हैं 60 वर्षीय राजकुमारी देवी l समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड की निवासी राजकुमारी जी कुश, धागे और उन की सहायता से ऐसे ऐसे मनमोहक डिजाइन की टोकरियाँ तैयार करती हैं कि कोई एक बार देखे, बस देखता ही रह जाए | राजकुमारी जी ने अपनी माँ से विरासत के रूप में मिली इस कला विधा में अपने कुछेक परिवारजनों को भी प्रशिक्षित किया है l

हालाँकि, कुछ दिनों पहले तक, राजकुमारी जी की डिजाइनर टोकरियों की पहुँच उनके रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों तक ही सीमित थी l लेकिन एक दिन अचानक, सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना रानी की नजर उनकी टोकरियों पर पड़ी और फ़िर वहाँ से शुरू हुआ इनके बेल्जियम जाने का सफर l

हुआ कुछ यूं की श्रीमती रानी को ये टोकरियों इतनी पसंद आयीं की उन्होंने इन्हें बनाते हुए राजकुमारी जी का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसे देश दुनिया के बहुत सारे लोगों ने देखा और सराहा l बेल्जियम में रहने वाली तनुजा झा और पटना की मनीषा सिंह को ये डिजाइनर टोकरियाँ इतनी पसंद आयीं की उन्होंने तुरंत श्रीमती रानी से संपर्क करके 10 टोकरियाँ बनाने का पहला ऑर्डर राजकुमारी जी को दे दिया l हालाँकि 60 वर्षीय राजकुमारी जी के लिए अकेले इतने बड़े ऑर्डर को पूरा कर पाना नामुमकिन ही था, लेकिन ऐसे में उनकी सहायता के लिए आगे आयीं अनीता देवी पति रघु नाथ प्रसाद, विभा देवी पति दया नाथ प्रसाद और प्रीति कुमारी पिता रघुनाथ प्रसाद l

इन सब के संगठित प्रयास से ये ऑर्डर ससमय पूरा तो हो गया लेकिन corona महामारी के कारण लगे lockdown की वजह से टोकरियाँ अपने सफर पर निकल नहीं पाईं l

अब जब स्थिति सामान्य होने लगी हैं तब एक बार फिर से इन्हें बेल्जियम भेजने की तैयारी के साथ साथ अधिकाधिक ग्रामीण महिलाओं को इस कला में प्रशिक्षित करने की कवायद भी शुरू हो गई है l इसी उद्देश्य से रविवार को वारिस नगर प्रखंड के labhatta गाँव में आयोजित कला जागरुकता शिविर में श्री मति अर्चना रानी ने ग्रामीण महिलाओं से इस कला को विलुप्त होने से बचाने के लिए संगठित होकर अथक प्रयास करने का आव्हान किया l

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक कला और संस्कृति को संजोये रखना हम सब का परम कर्तव्य है इसलिए आप सबको एक समुह बनाकर संगठित रूप से काम करने की जरूरत है, क्योंकि इससे व्यक्तिगत विकास के साथ साथ सामाजिक-आर्थिक विकास सम्भव है l नए ज़माने में सोशल मीडिया और इन्टरनेट आदि माध्यमों से जैसे जैसे लोग इस कला के बारे में जानेंगे वैसे वैसे आप सब को मिलने वाले ऑर्डरों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आप सब अपने खाली समय का सदुपयोग कर उचित पारिश्रमिक भी पा सकेंगी l

शिविर में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

भारत-अमेरिका संबंधों का मार्गदर्शन करने के लिए ‘5टीएस’ साझेदारी

Read Next

बाइडेन के करीबी सहयोगी लॉस एंजिल्स के मेयर गार्सेटी भारत में अमरीकी दूत होंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com