जेनएआई मॉडल पर ग्लोबल एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा : रिपोर्ट

नई दिल्ली । दुनिया भर में जनरेटिव एआई (जेनएआई) मॉडल पर एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी गार्टनर की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

विशेष जेनएआई मॉडल में डोमेन-स्पेसिफिक लैंग्वेज मॉडल (डीएसएलएम) शामिल हैं, इन पर एंड-यूजर खर्च इस वर्ष कुल 1.1 अरब डॉलर होने का अनुमान है।

विशेष जेनएआई मॉडल उद्योग या बिजनेस प्रोसेस-विशिष्ट डेटा पर प्रशिक्षित किए जाते हैं।

गार्टनर का अनुमान है कि 2027 तक, उद्यमों द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधे से ज्यादा जेनएआई मॉडल डोमेन-विशिष्ट (अर्थात, किसी उद्योग या व्यावसायिक कार्य के लिए विशिष्ट) होंगे, जो 2024 में 1 प्रतिशत था।

गार्टनर की वरिष्ठ प्रमुख अनुसंधान विश्लेषक अरुणश्री चेपार्थी ने कहा, “फाउंडेशन जेनएआई मॉडल (एलएलएम सहित) विशाल मात्रा में डेटा पर प्रशिक्षित होते हैं और कई अलग-अलग कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये जेनएआई का समर्थन करने वाले पहले मॉडल हैं और आने वाले वर्षों में संगठनों द्वारा खर्च किए जाने वाले सबसे बड़े क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।”

हालांकि, उन्होंने बताया कि संगठन अधिक डोमेन-विशिष्ट या वर्टिकल जेनएआई मॉडल की ओर भी रुख कर रहे हैं क्योंकि ये मूल मॉडल की तुलना में लक्षित उद्यम उपयोग मामलों में बेहतर प्रदर्शन, लागत, विश्वसनीयता और प्रासंगिकता प्रदान करते हैं।

गार्टनर की एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया था कि ग्लोबल जनरेटिव एआई खर्च 2025 में 644 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2024 की तुलना में 76.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

2025 में जनरेटिव एआई खर्च मुख्यतः सर्वर, स्मार्टफोन और पीसी जैसे हार्डवेयर में एआई क्षमताओं के इंटीग्रेशन की वजह से होगा, जिसमें जनरेटिव एआई खर्च का 80 प्रतिशत हार्डवेयर पर खर्च होगा।

जनरेटिव एआई खर्च 2025 में सभी प्रमुख बाजारों और उप-बाजारों में वृद्धि के लिए तैयार है।

रिपोर्ट में बताया गया था कि जनरेटिव एआई का आईटी खर्च बाजारों के सभी पहलुओं पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जो एक ऐसे भविष्य का संकेत देता है, जहां एआई टेक्नोलॉजी व्यावसायिक संचालन और उपभोक्ता उत्पादों का अभिन्न अंग बन जाएंगी।

मूलभूत मॉडल प्रदाता जनरेटिव एआई मॉडल के आकार, प्रदर्शन और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए सालाना अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

भारत में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा 119 लाख हेक्टेयर के पार

नई दिल्ली । भारत में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा इस साल 19 जून तक बढ़कर 119.90 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो कि पिछले साल समान...

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

admin

Read Previous

हरियाणा का झज्जर जिला रहा भूकंप का केंद्र, लोग बोले- पहला झटका ज्यादा तेज

Read Next

करण टैकर के करियर का सबसे शानदार प्रोजेक्ट है ‘भय’, पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की भूमिका में आएंगे नजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com