करण टैकर के करियर का सबसे शानदार प्रोजेक्ट है ‘भय’, पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की भूमिका में आएंगे नजर

मुंबई । अभिनेता करण टैकर अपकमिंग वेब सीरीज ‘भय’ में भारत के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने ‘भय’ को अपने करियर का सबसे प्रेरणादायक और रोमांचक प्रोजेक्ट बताया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में करण ने कहा, “‘भय’ मेरे लिए अब तक का सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट और प्रेरणादायक प्रोजेक्ट है। दर्शकों ने मुझे पहले कभी इस तरह के किरदार में नहीं देखा। यह गौरव तिवारी की कहानी पर आधारित है।”

‘भय’ वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और गौरव तिवारी के जीवन और उनके पैरानॉर्मल रिसर्च को दिखाती है। गौरव भारत के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे, जिन्होंने रहस्यमयी और अलौकिक घटनाओं की सच्चाई उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

करण ने बताया कि यह सीरीज गौरव की जिंदगी को उनके नजरिए और उस किताब के आधार पर दिखाएगी, जिससे वह प्रेरित हैं। गौरव की जिंदगी रहस्यमयी अनुभवों और डरावनी खोजों से भरी थी।

करण ने स्पष्ट किया कि ‘भय’ कोई हॉरर सीरीज नहीं है। उन्होंने कहा, “यह एक पैरानॉर्मल थ्रिलर है। हमारा मकसद डराना नहीं है, क्योंकि ये वास्तविक घटनाएं हैं, जिनके दस्तावेज मौजूद हैं। हम सिर्फ वही दिखाना चाहते हैं जो हुआ, और अगर आपको डर लगता है, तो ठीक है।”

इस सीरीज में करण टैकर के साथ कल्कि कोचलिन, दानिश सूद और सलोनी बत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह शो गौरव तिवारी के जीवन के रहस्यमयी और रोमांचक पहलुओं को दर्शकों के सामने लाएगी।

करण ने स्वीकार किया कि इस नए किरदार को लेकर वे थोड़े नर्वस हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस शो को लेकर थोड़ा नर्वस हूं, क्योंकि दर्शकों ने मुझे पहले अलग तरह के किरदारों में देखा है। मुझे नहीं पता कि वे मुझे इस नए किरदार में स्वीकार करेंगे या नहीं। यह सीरीज दर्शकों को न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि गौरव तिवारी की विरासत को भी सामने लाएगी।”

–आईएएनएस

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

जेनएआई मॉडल पर ग्लोबल एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा : रिपोर्ट

Read Next

मेक इन इंडिया बूस्ट : सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी जेड फोल्ड7, फ्लिप7 के लिए प्री-ऑर्डर किए शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com