ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, खुशी से गदगद हुए अभिनेता

मुंबई । ‘होमबाउंड’ और ‘दशावतार’ के बाद अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है।

फिल्म के ऑस्कर के लिए चयनित होने से अभिनेता अनुपम खेर बहुत खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी को जाहिर किया है।

‘तन्वी द ग्रेट’ अभिनेता के लिए बहुत खास है क्योंकि इसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है और फिल्म भी उनकी भांजी से प्रेरित होकर बनाई गई है। फिल्म को दो बार रिलीज किया गया और अब फिल्म बीते 100 दिन से सिनेमाघरों में है।

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने के साथ अनुपम खेर का हौसला और बुलंद हो गया है और वे अच्छे कंटेंट और पूरी मेहनत के साथ ऐसी ही फिल्में बनाने पर फोकस करने वाले हैं।

उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ”ऑस्कर, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, शॉर्टलिस्ट, तन्वी द ग्रेट।” हर साल दुनिया भर से हजारों फिल्में सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर के लिए भेजी जाती हैं। फिल्म उद्योग में लाखों लोग अकादमी द्वारा शुरुआती स्वीकृति और सराहना पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और यह आपको उद्योग के कुछ चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ लोगों की श्रेणी में भी रखता है।”

उन्होंने लिखा, ”98वें अकादमी पुरस्कार समिति द्वारा चुनी गई दुनिया की शीर्ष 200 फिल्मों की सूची में शामिल होना ही हमारी टीम के लिए एक बहुत बड़ी जीत है। हमने बहुत मेहनत की, और आज सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे होने और ऑस्कर चयन समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए जाने से हमारा यह विश्वास पुख्ता हो गया है कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी का फल हमेशा मिलता है। इस अद्भुत सम्मान के लिए अकादमी को धन्यवाद।”

बता दें कि इस बार भारत से कई फिल्मों को ऑस्कर के लिए अलग-अलग श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें ‘होमबाउंड’, ‘दशावतार’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ का नाम शामिल है। आखिरी नॉमिनेशन जनवरी में भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अब देखना होगा कि साल 2026 में भारत के खाते में कितने ऑस्कर आते हैं।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

ममता बनर्जी ने पद का दुरुपयोग किया, दस्तावेज ईडी को जमा कराएं : योगेंद्र चंदोलिया

Read Next

जालंधर : ‘आप’ नेता का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com