जालंधर : ‘आप’ नेता का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज

जालंधर । जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया कि दिल्ली की पूर्व सीएम और सदन में विपक्ष की नेता आतिशी का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा की विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी का एडिटेड और डॉक्टर्ड वीडियो अपलोड और सर्कुलेट करने के मामले में इकबाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट अपलोड किए गए हैं, जिनमें एक छोटा वीडियो क्लिप है जिसमें दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी कथित तौर पर गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कर रही हैं, और साथ में बहुत भड़काऊ कैप्शन भी हैं।

शिकायत के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के वीडियो को डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए डायरेक्टर, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब भेजा गया। फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट से पता चला कि आतिशी ने अपने ऑडियो में ‘गुरु’ शब्द नहीं बोला है, जैसा कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो क्लिप में दिखाया जा रहा है।

पुलिस की तरफ से बताया गया कि वीडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है ताकि कैप्शन में ऐसे शब्द शामिल किए जा सकें, जो आतिशी ने कभी बोले ही नहीं।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर चर्चा की मांग को लेकर दिल्ली के आप विधायकों ने विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया था। इसी हंगामे के दौरान आतिशी माइक बंद होने पर भी सदन में बोल रही थीं। इसका वीडियो शेयर कर उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कहीं।

हालांकि, पंजाब की जालंधर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर उन्होंने जांच की और पाया कि वीडियो एडिटेड है। इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, खुशी से गदगद हुए अभिनेता

Read Next

आई-पैक छापेमारी विवाद : कलकत्ता हाई कोर्ट ने ईडी की तत्काल सुनवाई की याचिका खारिज की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com