ममता बनर्जी ने पद का दुरुपयोग किया, दस्तावेज ईडी को जमा कराएं : योगेंद्र चंदोलिया

नई दिल्ली । कोलकाता में आईपैक पर ईडी की रेड और दिल्ली में टीएमसी सांसदों के प्रदर्शन की भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से ईडी की रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं, यह पद का स्पष्ट दुरुपयोग है। उन्हें तुरंत ईडी को दस्तावेज जमा कराना चाहिए, नहीं तो ईडी को कार्रवाई करनी चाहिए।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा कि ईडी ने रेड मारी है, तो कंपनी को ही जवाब देना चाहिए, लेकिन ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गईं। इसके बाद दिल्ली में टीएमसी सांसदों द्वारा गृह मंत्री के ऑफिस के बाहर विरोध किया गया। टीएमसी सांसदों को पता ही नहीं है कि विरोध कहां करना है। बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी निरंकुश होती जा रही हैं और उन्होंने पद का गलत इस्तेमाल किया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना करना भी मुश्किल है। बंगाल की स्थिति क्या है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके लोग बम बनाते हैं, लोगों को मारा जाता है। अगर राज्यपाल सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो क्या होगा? केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए, राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब भी ईडी की रेड होती है तो भाजपा की साजिश बताया जाता है। जब आईपैक पर ईडी की रेड हुई तो इसमें सीएम को सहयोग करना चाहिए था। लेकिन ममता बनर्जी खुद वहां गईं, इसे क्या समझा जाए, वे जानबूझकर गई हैं।

लैंड फॉर जॉब मामले पर भाजपा सांसद ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तब नौकरी के बदले जमीन का घोटाला हुआ। सबमें जवाबदेही तय हो चुकी है। लालू परिवार आने वाले समय में जेल में समय काटेगा।

दिल्ली में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हुए पथराव पर भाजपा सांसद ने कहा कि नगर निगम हो या हमारी सरकार, इस प्रकार की चीजें हाथ में नहीं लेती। यह सब हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। दूसरी ओर जिन्हें अतिक्रमण से परेशानी हो रही थी, उन्होंने खुशी जाहिर की है। पथराव करने वालों को गिरफ्तार भी किया गया है। पथराव मामले में 100 फीसदी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर किसी की ओर से भड़काऊ बयानबाजी की गई, चाहे विधायक हो या सांसद कार्रवाई होनी चाहिए।

यूपी में एसआईआर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 89 लाख वोट काटे गए हैं, एक महीने का समय दिया गया है। जिन्हें लगता है कि उनका वोट कटा है तो वे जुड़वा सकते हैं। सपा और इसके प्रमुख की सियासत खत्म हो चुकी है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

असम के मुख्यमंत्री ने ईडी की छापेमारी के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी के व्यवहार की आलोचना की

Read Next

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, खुशी से गदगद हुए अभिनेता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com