बिहार: मसौढ़ी अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

पटना । बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में दो नाबालिग बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे भगवागंज थाना क्षेत्र के दनादा गांव में हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव में स्थित एक झोपड़ी/खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसमें वहां मौजूद दो मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

मृत बच्चों की पहचान प्रियांशु कुमार (7) और मानसी कुमारी (3) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे विकास कुमार के पुत्र और पुत्री थे। घटना के बाद पिता विकास कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विकास कुमार ने बताया, “हम लोग खेत की ओर थे और आग लगने का पता नहीं चल सका। जब धुआं उठता देखा तो दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राख हटाने पर पता चला कि दोनों बच्चे अंदर ही थे। अगर पहले जानकारी मिल जाती तो उन्हें बचा लेते। मैंने अपना बेटा और बेटी दोनों खो दिए।”

उन्होंने बताया कि वह सिर्फ दो दिन पहले ही विक्रम थाना क्षेत्र के चचासी गांव से अपने पैतृक गांव दनादा लौटे थे। बच्चे अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे और आधार कार्ड बनवाने के लिए उन्हें साथ लाए थे।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। आग कैसे लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

सूचना मिलते ही भगवागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “आग लगने से एक सात वर्षीय बालक और तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। दोनों बच्चे झोपड़ी में खेल रहे थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

–आईएएनएस

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर: अवैध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नागरोटा में होटल को किया सील

Read Next

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, ‘मुझे सम्मान नहीं चाहिए, काम चाहिए’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com