DJLSF¸FQSVF d¸FßFÜ
15 लाख का पुरस्कार उनके कविता संग्रह पर
नई दिल्ली। हिंदी के प्रख्यात कवि कथाकार रामदरश मिश्र को देश के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। केके बिरला फाउंडेशन ने 97 वर्षीय श्री मिश्र को उनके काव्य संग्रह” मैं यहां हूँ ” के लिए31 वां सम्मान देने का निर्णय किया है।
पुरस्कार में 15 लाख रूपये की राशि एक प्रशस्ति पत्र और सरस्वती की प्रतिमा प्रदान की जाती है। लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप की 13 सदस्यता वाली चयन समिति ने श्री मिश्र का चयन किया। यह पुरस्कार गत दस वर्षों में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ कृति पर दिया जाता है।
14 अगस्त 1924 में गोरखपुर जिले में जन्मे श्री मिश्र को साहित्य अकेडमी और व्यास सम्मान पहले ही मिल चुका है।इस पुरस्कार की स्थापना 1991 में की गई थी और हरिवंश राय बच्चन को पहला पुरस्कार मिला था। गत वर्ष शरण कुमार लिम्बाले को यह सम्मान मिला था।
दिल्ली विश्विद्यालय के हिंदी विभाग से सेवानिवृत्त श्री मिश्र गत 30 वर्षों से स्वतंत्र लेखन कर रहे थे।उन्होंनेसाहित्य की सभी विधाओं उपन्यास व्यंग्य आलोचना ग़ज़ल निबंध संस्मरण यात्रा वृतांत आदि में लेखनी चलाई है।