विजेंद्र गुप्ता ने हायर एजुकेशन में फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा

नई दिल्ली । नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली में हायर एजुकेशन में फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है। उनका कहा है कि दिल्ली सरकार की हायर एजुकेशन व्यवस्था आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार फीस स्ट्रक्चर में वृद्धि कर रही है। जो बजट इन विश्वविद्यालयों को चलाने के लिए रखा गया था, उसमें हर साल भारी कटौती की जा रही है।

वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय) जो भारत सरकार की यूनिवर्सिटी है उसमें सालों से वही फीस स्ट्रक्चर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज में कोई बीए, बीकॉम की पढ़ाई करता है तो उसे सालाना 10 से 30 हजार रुपये के बीच में यानी की औसत 15 हजार रुपये सालाना देना पढ़ता है। अगर दिल्ली सरकार की किसी यूनिवर्सिटी यही कोर्स कोई करता है तो उसे सालाना 70 हजार रुपये फीस देनी होगी।

टेक्निकल एजुकेशन को लेकर उन्होंने कहा कि टेक्निकल एजुकेशन में डीटीयू और एनएसयूटी जैसे जो विश्वविद्यालय हैं, इनमें 2023-24 में बजट का एनएसयूटी में 80 करोड़ था जो घटाकर 56 करोड़ कर दिया गया है। इसी तरह डीटीयू में जो बजट 2023-24 में 56 करोड़ था, उसे घटाकर 41 करोड़ रुपये कर दिया गया।

इसी तरह पिछले पांच साल में डीटीयू की फीस में जबरदस्त वृद्धि की गई है। जहां फीस 2017, 2018-19 में मात्र एक लाख 51 हजार थी। वह 2023-24 में बढ़कर दो लाख 36 हजार रुपये हो गई है।

दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटी के जो हॉस्टल हैं उसमें हॉस्टल फीस के तौर पर 2021-22 में एक छात्र से सालाना 20 हजार रुपये लिए जाते थे। इसमें 2022-23 में अचानक 300 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई। एक छात्र से 60 हजार रुपये सालाना फीस ली जा रही है। आम आदमी अपने बच्चों को दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों में शिक्षा नहीं दे सकते। वो शिक्षा उनकी पहुंच के बाहर हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सराकर युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। आप सरकार एक तरफ तो शीश महल जैसे शाही घर बनाकर उसमें सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। पानी भ्रष्टाचार की भेंट चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ युवाओं से उनका हक छीना जा रहा है। उनसे अधिक फीस वसूली जा रही है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सलमान-करिश्मा की जोड़ी, ‘बीवी नंबर 1’ होगी दोबारा रिलीज

Read Next

एग्जिट पोल पर बोले पप्पू यादव, ‘झारखंड और महाराष्ट्र में हम जीत रहे’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com