बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सलमान-करिश्मा की जोड़ी, ‘बीवी नंबर 1’ होगी दोबारा रिलीज

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्‍छी खबर है। सलमान खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की 1999 में आई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का दर्शक एक बार फिर से आनंद ले सकेंगे। फिल्‍म को 29 नवंबर को दोबारा रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता वरुण धवन के पिता मशहूर भारतीय निर्देशक डेविड धवन ने किया था। इसके दोबारा रिलीज होने पर फिल्म निर्माता ने खुशी जाहिर की है।

डेविड धवन ने कहा, “दर्शक आज भी फिल्म की कॉमेडी और परिवार संग मिल बैठकर बिताए पलों की बात करते हैं। कॉमेडी फिल्में बड़े पर्दे पर देखना सबसे अच्छा लगता हैं। बीवी नंबर 1 को फिर से रिलीज करने से प्रशंसकों को उन बीते पलों का दोबारा जश्न मनाने का मौका मिलेगा। साथ ही कुछ नए दर्शक भी इससे जुड़ पाएंगे।”

सुष्मिता सेन, तब्बू और अनिल कपूर अभिनीत “बीवी नंबर 1″ प्‍यार, वफादारी, निष्ठा और परिवार के विषयों पर बात करती है। इस फिल्‍म ने दिखाया है कि कैसे परंपरा और आधुनिकता के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाया जा सकता है। शायद ही उस दौर की कोई कॉमेडी फिल्म यह मुकाम हासिल कर पाई हो।”

निर्माता वाशु भगनानी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “बीवी नंबर 1 हमारे दिलों में एक खास जगह रखती है। फिल्म ने तमाम मुश्किलों के बावजूद दर्शकों को जोड़ा और लाखों लोगों का दिल जीता। इसे बड़े पर्दे पर वापस लाकर हम फिर से उन हंसी ठहाकों को जी पाएंगे। यह फिल्म हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। हम चाहते हैं कि हर सिने प्रेमी उन हंसी के पलों को जी पाए।”

फिल्म में एक साधारण गृहिणी पूजा की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। हालांकि जब उसका पति उसे एक खूबसूरत मॉडल रूपाली के लिए छोड़ देता है, तो उसका ध्यान खींचने के लिए वह एक ग्लैमरस अवतार में आ जाती है।

पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स की लीड स्ट्रैटेजिस्ट निहारिका बिजली ने कहा, “इसकी 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए हम इस क्लासिक फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाएंगे। हम इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। हमें यकीन है कि नई पीढ़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर इसे देख खुश होगी। यह पुराने दर्शकों को भी क्लासिक्स संग जुड़ने का खास मौका देगी।”

पूजा एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया गया, जिससे सभी प्रशंसकों को पुरानी यादें ताजा हो गईं।

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट की बीवी नंबर 1 को पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स द्वारा 29 नवंबर को री रिलीज किया जा रहा है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित

Read Next

विजेंद्र गुप्ता ने हायर एजुकेशन में फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com