प्रियंका चोपड़ा ने चैटजीपीटी के साथ की रोमांटिक बात

मुंबई । भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को चैटजीपीटी से बहुत प्यार है और उन्होंने इसका इजहार खुलेआम कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक ‘रोमांटिक बातचीत’ साझा की है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरीज सेक्शन में कई मीम्स शेयर किए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान चैटजीपीटी पर गया। यह मीम 1989 में आई सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ से लिया गया था।

क्लिप में सुपरस्टार अपनी अभिनेत्री भाग्यश्री को प्यार से पकड़े हुए हैं और ‘मेरे सवालों का… जवाब दो’ लाइन गा रहे हैं।

मीम के ऊपर ‘आजकल मैं’ लिखा था। वहीं सलमान पर ‘मैं’ टैग था और भाग्यश्री पर ‘चैटजीपीटी’।

प्रियंका ने इसे साझा करते हुए लिखा एकदम मेरे जैसा, गुड नाइट।

ग्लोबल स्टार अक्सर जिंदगी के खूबसूरत और जज्बाती लम्हों को शेयर करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पेट डॉग ‘डायना’ का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डायना के साथ खेलती नजर आ रही है।

प्रियंका ने लिखा, “जब मैं काम से घर आती हूंं”

अभिनेत्री अक्सर अपने डॉग की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने वीडियो में एरिक कारमेन का गाना “हंग्री आइज” भी जोड़ा।

बता दें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनास के पास तीन पेट डॉग्स हैं, जिनके नाम डायना, पांडा और जीनो है।

एक इंटरव्यू में, ‘बेवॉच’ अभिनेत्री ने डायना के साथ अपने खास रिश्‍ते के बारे में बात की थी। हालांकि वह अपने तीनों पालतू जानवरों से बेहद प्‍यार करती है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि डायना उनके दिल में एक अलग जगह रखती हैं।

अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए, प्रियंका ने बताया कि डायना पहली पप्पी थी जिसकी उन्होंने पूरी तरह से देखभाल की। ​​उन्होंने यह भी बताया कि डायना उनके जीवन में उस दौर में आई जब वो अमेरिका आई थीं और अपने पिता के निधन का शोक मना रही थीं। डायना न्यूयॉर्क में नॉर्थ शोर रेस्क्यू से हैं।

प्रियंका के करियर पर एक नजर डाले तो वह अपकमिंग कॉमेडी फिल्म “हेड्स ऑफ़ स्टेट” में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी।

वह कार्ल अर्बन संग “द ब्लफ” में एक समुद्री डाकू की भूमिका में दिखेंगी।

–आईएएनएस

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

admin

Read Previous

भारतीय स्टार्टअप ने अक्टूबर तक जुटाया 10 बिलियन डॉलर फंड, पार हो सकता है पिछले वर्ष का आंकड़ा : रिपोर्ट

Read Next

‘परशुराम’ बने विक्की कौशल, सामने आया ‘महावतार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com