‘परशुराम’ बने विक्की कौशल, सामने आया ‘महावतार’

मुंबई । ‘सैम बहादूर’ विक्की कौशल अब परशुराम के ‘महावतार’ में दिखेंगे। अपकमिंग प्रोजेक्ट का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है जिसमें विक्की का अंदाज जुदा सा है। आंखों में गजब का तेज, खुले बाल और हाथों में फरसा लिए परशुराम अवतार में कौशल दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर कर मैडॉक फिल्म्स ने कैप्शन में दर्शकों की उत्सुकता को थोड़ा शांत करने का काम किया है। मोशन पोस्टर में अभिनेता का परशुराम अवतार काफी आकर्षक है। बढ़े हुए केश और दाढ़ी उनके लुक को इंटेंस बना रहे हैं।

फिल्म मेकर्स के साथ विक्की कौशल ने भी मोशन पोस्टर को शेयर किया और कैप्शन में लिखा “दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया! अमर कौशिक द्वारा निर्देशित महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में हैं। फिल्म 2026 में क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।“

‘महावतार’ फिल्म के मोशन पोस्टर में अभिनेता के लुक को सोशल मीडिया यूजर्स खासा पसंद कर रहे हैं और पोस्टर पर बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये तो ब्लॉकबस्टर जाएगी”, एक अन्य ने लिखा “हमें ऐसी ही फिल्में चाहिए।” दूसरे ने लिखा “भाई अभी तो ‘छावा’ का ट्रेलर देखा था उसकी एक्साइटमेंट लेवल हाई है ऊपर से ऐसा पोस्टर लॉन्च कर दिए, क्या चाहते हो?” इस बीच विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा “भाई भाई भाई।”

इस बीच बता दें कि ‘महावतार’ और ‘छावा’ के अलावा विक्की कौशल की झोली में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। विक्की के हिस्से में बड़ी हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट रही है। कौशल ने डंकी, मशान, बैड न्यूज, द ग्रेट इंडियन फैमिली, उरी, सैम बहादूर, राजी, जरा हटके जरा बचके, संजू , सरदार उधम सिंह, गोविंदा मेरा नाम जैसी सफल फिल्में की है।

–आईएएनएस

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

admin

Read Previous

प्रियंका चोपड़ा ने चैटजीपीटी के साथ की रोमांटिक बात

Read Next

राकेश रोशन को ‘करण अर्जुन’ से ही मिला ‘भाग अर्जुन भाग’ का आइडिया, ऋतिक रोशन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com