इमरान खान को सत्ता से बाहर किए जाने की जांच करें डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की अपील

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को सत्ता से बाहर किए जाने की व्यक्तिगत रूप से जांच करने की अपील की।

एआरवाई न्यूज के मुताबिक फवाद चौधरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों का भी मानना ​​है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाने में ‘शामिल’ थे।

डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान के बीच ‘समानता’ का हवाला देते हुए चौधरी ने कहा कि अमेरिका के भावी राष्ट्रपति को भी ‘पाकिस्तान में इमरान खान के समान ही फर्जी मामलों’ का सामना करना पड़ा।

चौधरी ने कहा कि 2024 के अमेरिकी चुनाव में जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया गया, लेकिन पाकिस्तान के आम चुनावों में राष्ट्र के जनादेश की ‘अवहेलना’ की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पीटीआई नेशनल असेंबली मेंबर (एमएनए) ने अली मुहम्मद खान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी जताई है।

पीटीआई नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि आगामी ट्रंप प्रशासन के तहत पाकिस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे।

पीटीआई नेता ने कहा, “उन्होंने [इमरान खान] जेल से अपनी रिहाई पर चर्चा नहीं की, उन्होंने कहा कि [जो] बाइडेन प्रशासन के तहत जो नकारात्मकता व्याप्त थी, वह अब समाप्त हो जाएगी। खान ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में ट्रंप के साथ उनके अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।”

अली मुहम्मद खान के अनुसार, पीटीआई संस्थापक ने खुलासा किया कि उनके प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोन करते थे, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों और व्यापारिक मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा करते थे।

पीटीआई नेता ने कहा, “खान ने कहा कि ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक रवैया था और दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे थे।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘बिग बॉस 18’ : एकता कपूर ने चाहत पांडे को समानता और स्पेशल ट्रीटमेंट में फर्क सिखाया

Read Next

क्षितिज नवीद कौल ने तीसरे दौर में दो शॉट की बढ़त बनाई; वरुण पारिख 63 के कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com