क्षितिज नवीद कौल ने तीसरे दौर में दो शॉट की बढ़त बनाई; वरुण पारिख 63 के कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचे

पुणे । रात भर संयुक्त बढ़त पर रहे दिल्ली के क्षितिज नवीद कौल ने तीसरे दौर में चार अंडर 67 का मजबूत स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त बनाते हुए पुणे के पूना क्लब गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के इवेंट पूना क्लब ओपन में कुल 16 अंडर 197 का स्कोर बनाया।

पिछले महीने पीजीटीआई में विजेता रहे अहमदाबाद के वरुण पारिख आठ अंडर 63 के कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 14 अंडर 199 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग लीडर गुरुग्राम के वीर अहलावत ने त्रुटि रहित 66 के स्कोर के साथ 13 अंडर 200 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। रात भर संयुक्त लीडर रहे चंडीगढ़ के करणदीप कोचर ने शुक्रवार को 70 का स्कोर बनाया, जिससे वह अहलावत के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए।

दिव्यांश दुबे (66) पुणे स्थित पेशेवरों में सर्वोच्च स्थान पर रहे, क्योंकि वे नौ-अंडर 204 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

ओलंपियन और स्थानीय खिलाड़ी उदयन माने ने 70 का कार्ड जमा किया और चार-अंडर 209 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहे।

पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में वर्तमान में 49वें स्थान पर काबिज क्षितिज लगातार तीसरे दिन लीडरबोर्ड में शीर्ष पर बने रहे। 2019 में अपने रूकी सीज़न में पूना क्लब गोल्फ़ कोर्स में अपना पहला पेशेवर खिताब जीतने वाले क्षितिज ने कहा, “यह मेरे लिए लगभग एक बेहतरीन दिन था, सिवाय उन दो शॉर्ट पट के जिन्हें मैंने मिस किया। मेरा शॉर्ट-गेम शानदार था, खासकर चिपिंग। मैंने पूरे हफ़्ते कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं।”

26 वर्षीय वरुण पारीख (67-69-63), जो पीजीटीआई में दो बार विजेता रहे हैं और वर्तमान में पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 17वें स्थान पर हैं, ने छह अन्य खिलाड़ियों (कपिल कुमार, समर्थ द्विवेदी, सी मुनियप्पा, चिक्कारंगप्पा एस, एस मदैया और विजय कुमार) के कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की और अपने नौवें स्थान से सात स्थान की छलांग लगाई, जिसका श्रेय उन्हें एक बोगी की कीमत पर मिली नौ बर्डी को जाता है। पारीख के राउंड में 10वें से 14वें तक लगातार पांच बर्डी शामिल थीं।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

इमरान खान को सत्ता से बाहर किए जाने की जांच करें डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की अपील

Read Next

पांचवा कुलदीप नैयर स्मृति पत्रकार उर्मिलेश को दिया गया।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com