पाकिस्तान की टूटी अकड़, कभी जहर उगलने वाले बिलावल ने अलापा भारत से दोस्ती का राग

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर एससीओ काउंसिल की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में हैं। उनकी यात्रा के दौरान देश में एक बार फिर भारत के साथ रिश्तों को बेहतर की करने की आवाज उठी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच एक आम सहमति पर पहुंचने की जरूरत पर जोर दिया, खास तौर पर जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के मुद्दे पर।

हाल के महीनों में कई बार पाकिस्तान की तरफ से भारत के साथ बेहतर रिश्ते कायम करने की बातें कही जाती रही हैं। इनमें जरदारी जैसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने दिसंबर 2023 में अपने विवादास्पद बयान से तनावपूर्ण चल रहे दोनों देशों के रिश्तों को और पेचीदा बना दिया था। आखिर क्या कारण है कि पाकिस्तान को अब रह रह कर भारत के साथ दोस्ती करने की जरूरत महसूस हो रही है।

पाकिस्तान के आर्थिक हालात बेहद नाजुक हैं। पाकिस्तीनी इकॉनोमी पूरी तरह से विदेशी मदद पर निर्भर है। देश पर भारी विदेशी कर्ज है और महंगाई से आम लोगों की कमर टूट गई है। ऐसे में भारत के साथ व्यापार शुरू करना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है।

फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद, भारत ने पड़ोसी देश के लिए अपना मोस्ट फेवर्ड स्टेटस रद्द कर दिया और पाकिस्तानी उत्पादों पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका था।

भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया था जिसके बाद, इस्लामाबाद ने व्यापार संबंधों को निलंबित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद अपने रुख पर कायम नहीं रह सका। कीमतों में बढ़ोतरी और महत्वपूर्ण दवाओं की कमी के कारण उसने इंडियन मेडिसिन पर से प्रतिबंध हटा लिया।

2021 में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान सरकार ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास कभी सफल नहीं हुआ।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इस साल मार्च में संकेत दिया कि इस्लामाबाद की नई दिल्ली के साथ व्यापार को फिर से शुरू करने की इच्छा है। डार ने कहा, “पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय प्रत्यक्ष व्यापार को फिर से शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक है।”

डार की पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन, का बड़ा सपोर्ट बेस छोटे पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों का रहा है। इन वर्गों ने हमेशा भारत के साथ व्यापार संबंधों को सामान्य बनाने में अपना और पाकिस्तान का फायदा देखा है।

गरीबी से जूझ रहे पाकिस्तान को इस वक्त हार्ड कैश की जरूरत है और भारत से दोस्ती इस मामले में उसकी परेशानियों का हल साबित हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्व बैंक ने 2018 में अनुमान लगाया था कि अगर भारत के साथ व्यापार अपनी क्षमता तक पहुंच जाता है, तो पाकिस्तान के निर्यात में 80% तक की वृद्धि हो सकती है।

भारत और पाकिस्तान साझा सांस्कृतिक विरासत साझा करते हैं लेकिन दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों ने इसे गहरा धक्का पहुंचाया है। हालांकि सांस्कृतिक संबंधों में रुकावट पाकिस्तान के लिए खासी महंगी साबित हुई है। पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस का भारतीय फिल्मों में काम करना लगभग खत्म हो चुका है।

इस्लामाबाद ने भी भारतीय फिल्मों और टेलीविजन शो पर प्रतिबंध लगाया। इसके अलावा, पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने भी फैसला सुनाया कि लोकल टेलीविजन पर कोई भी भारतीय कंटेंट प्रसारित नहीं किया जा सकता। लेकिन ये कदम पाकिस्तान को भारी पड़े।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकांश विश्लेषकों का मानना ​​है कि इससे इस्लामाबाद को ही नुकसान हुआ है क्योंकि पाकिस्तानी फिल्म उद्योग का 70 प्रतिशत राजस्व भारतीय फिल्मों से अर्जित होता है।

पाकिस्तान विदेश नीति के मोर्च पर भी जूझ रहा है। उसके संबंध इस समय अफगानिस्तान के साथ बेहद तनावपूर्ण है। कभी तालिबान को पूरा समर्थन देने वाला पाकिस्तान अब उस पर आतंकवादियों को पालने का आरोप लगा रहा है।

इस्लामाबाद लगातार कहता रहा है तालिबान सरकार अपनी जमीन पर टीटीपी जैसे आतंकी संगठनों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। दूसरी तरफ काबुल इन आरोपों को खारिज करता रहा है। ईरान के साथ भी पाकिस्तान के सबंधों में पिछले दिनों दरार देखी गई। दोनों देशों के बीच सैनिक झड़पें भी हुईं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पिछले कई वर्षों से अलग थलग रहा है ऐसे में भारत के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के सिवा उसके पास और कोई चारा नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मुडा घोटाला : प्राधिकरण के अध्यक्ष और सिद्दारमैया के विश्वासपात्र मैरीगौड़ा ने दिया इस्तीफा

Read Next

पड़ोसी राज्य हरियाणा और यूपी के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण : आप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com