मुडा घोटाला : प्राधिकरण के अध्यक्ष और सिद्दारमैया के विश्वासपात्र मैरीगौड़ा ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु । मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) की ओर से जमीन आवंटन में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच प्राधिकरण के अध्यक्ष के. मैरीगौड़ा ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के विश्वासपात्र माने जाते हैं।

मैरीगौड़ा ने बेंगलुरु के विकास सौध में शहरी विकास विभाग की सचिव दीपा चोलन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कथित तौर पर सीएम सिद्दारमैया के निर्देश पर इस्तीफा सौंपा गया है। इस्तीफा देने से पहले मैरीगौड़ा ने मुख्यमंत्री से उनके कावेरी स्थित आवास पर मुलाकात की।

इस्तीफा देने के बाद मैरीगौड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मुडा की जांच चल रही है और इसे जारी रहने दीजिए। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा कि यह घोटाला है या नहीं। जांच चल रही है और सच्चाई सामने आ जाएगी।”

इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था।

उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री सिद्दारमैया हमारे नेता हैं और हम 40 साल से साथ हैं। उन्होंने मुझे तालुक और जिला पंचायतों का अध्यक्ष बनाया था। सीएम ने हमें कभी भी अवैध काम करने के लिए नहीं कहा। मुडा मामले में भी सीएम ने कोई दबाव नहीं डाला।”

मैरीगौड़ा ने दावा किया, “मुझे दो बार स्ट्रोक आ चुका है। मैं स्वस्थ नहीं हूं। मैंने पद पर बने रहने में असमर्थता जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। यह भी सच नहीं है कि शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने मुझ पर इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला है।”

हाल ही में सीएम सिद्दारमैया की पत्नी पार्वती ने मुडा से उन्हें आवंटित 14 प्लॉट को अपनी इच्छा से वापस कर दिया था।

बता दें कि इससे पहले, जब मैरीगौड़ा मैसूरु में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, तब उनके समर्थकों ने उनका विरोध किया था। सीएम के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि मैरीगौड़ा की वजह से सिद्दारमैया को परेशानी हुई।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

घाना में हैजा के नौ मामले सामने आए

Read Next

पाकिस्तान की टूटी अकड़, कभी जहर उगलने वाले बिलावल ने अलापा भारत से दोस्ती का राग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com