रामलला के मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव, समन्वय और परिपक्वता का भी प्रतीक : पीएम मोदी

अयोध्या/नई दिल्ली । अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम के संपन्न हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और दुनिया के सभी रामभक्तों को इस शुभ घड़ी की बधाई देते हुए कहा है कि सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग, तपस्या और प्रतीक्षा के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं और अब हमारे रामलला टेंट में नहीं, इस दिव्य मंदिर में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज का ये अवसर उत्सव का क्षण तो है ही, लेकिन इसके साथ ही ये क्षण भारतीय समाज की परिपक्वता के बोध का भी क्षण है। हमारे लिए ये अवसर सिर्फ विजय का नहीं, बल्कि विनय का भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षण को आलौकिक और पवित्रतम बताते हुए कहा कि रामलला के इस मंदिर का निर्माण, भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है। हम देख रहे हैं, ये निर्माण किसी आग को नहीं, बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।

राम मंदिर पर विवाद खड़ा करने वाले विरोधियों को जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि वे आज उन लोगों से आह्वान करेंगे कि महसूस कीजिए और अपनी सोच पर पुनर्विचार कीजिए, राम विवाद नहीं समाधान है, राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम तो सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं।

उन्होंने कहा कि वो भी एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता नहीं जान पाए। उनका पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है।

उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक समय में देश उन व्यक्तित्वों को भी याद कर रहा है, जिनके कार्य और समर्पण की वजह से आज हम ये शुभ दिन देख रहे हैं। राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा करके दिखाई है। उन अनगिनत रामभक्तों के, उन अनगिनत कारसेवकों के और उन अनगिनत संत-महात्माओं के हम सब ऋणी हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रभु श्रीराम से माफी मांगते हुए यह भी कहा कि मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।

न्यायपालिका के प्रति आभार जताते हुए और भारतीय संविधान की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना। ये मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है। ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले समय को भारत का समय बताते हुए लोगों से अगले एक हजार साल के भारत की नींव रखने का आह्वान करते हुए कहा, “आज अयोध्या भूमि हम सभी से, प्रत्येक रामभक्त से, प्रत्येक भारतीय से कुछ सवाल कर रही है। श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन गया… अब आगे क्या ? सदियों का इंतजार तो खत्म हो गया… अब आगे क्या ? आज के इस अवसर पर जो दैव, जो दैवीय आत्माएं हमें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुई हैं, हमें देख रही हैं, उन्हें क्या हम ऐसे ही विदा करेंगे? नहीं, कदापि नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। ये सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हज़ार वर्ष बाद की पीढ़ी, राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी। इसलिए मैं कहता हूं- यही समय है, सही समय है। हमें आज से, इस पवित्र समय से, अगले एक हजार साल के भारत की नींव रखनी है। ये मंदिर सिखाता है कि अगर लक्ष्य, सत्य प्रमाणित हो, अगर लक्ष्य, सामूहिकता और संगठित शक्ति से जन्मा हो, तब उस लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है।”

–आईएएनएस

सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

नई दिल्ली । महाकुंभ का आरंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग डुबकी लगा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं...

मुजफ्फरनगर में धार्मिक टिप्पणी मामला, 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग कस्बा बुढ़ाना में बीती देर रात सड़क पर आ...

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही, 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू । अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। रविवार को 1,112 तीर्थयात्रियों का...

35 लाख रुपये की झांकी के साथ अनोखी कांवड़ यात्रा

मेरठ । मेरठ में आस्था का एक अनोखा दृश्य सामने आया, जहां लोग कांवड़ यात्रा में भगवान राम के अयोध्या में बने राम मंदिर के मॉडल की झांकी लेकर हरिद्वार...

अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार, 16 दिन में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

जम्मू । अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार है। बीते 16 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वहीं 4,875...

अमरनाथ यात्रा के लिए जानें कहां मिलेंगे टोकन, कहां होगी तत्काल बुकिंग

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। 29 जून से शुरू हो रही यात्रा को लेकर जिला प्रशासन दिशा-निर्देश भी जारी कर...

काशी पहुंचे अमित शाह, बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे

वाराणसी । लोकसभा चुनाव के बीच काशी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अब तक यहां कई राजनीतिक दिग्गज आकर अपनी आस्था प्रकट कर चुके हैं।...

5 मई को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगे दर्शन

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। बताया...

जीवनभर हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया : पीएम मोदी

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते...

पीएम मोदी ने सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

हैदराबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने अपनी तेलंगाना यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत 200 साल से अधिक...

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर खत्म किया पांच सदियों का इंतजार : पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 10 वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने सदियों से लटके काम...

झारखंड में राम मंदिर या स्थानीय मुद्दों को मिलेगी प्रमुखता, ‘अबकी बार 400 पार’ में कहां अडंगा ?

रांची । 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश की हिंदी पट्टी में धार्मिक आस्था का जो ज्वार उमड़ा था, झारखंड भी उससे अछूता नहीं...

admin

Read Previous

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने अयोध्या पहुंचे टेक कंपनियों के सीईओ

Read Next

बिहार हुआ राममय, मंदिर सजे, दीपोत्सव की तैयारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com