खेलों के माध्यम से भी पूरे प्रदेश में मनाया गया आजादी का जश्न

लखनऊ : प्रदेश में आजादी के जश्न का समारोह ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश के खेल विभाग द्वारा भी पूरे प्रदेश में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 10 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें लड़कों के साथ ही लड़कियों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को निदेशालय द्वारा प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कृत भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी ये उसी दिशा में उठाया हुआ कदम था। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा सभी मंडलीय क्रीड़ा संकुलों को 15 अगस्त के दिन प्रत्येक जिले में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे।

इनके अनुपालन में मंगलवार की सुबह सभी मंडलों में खेल निदेशालय द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके आयोजनों में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं की निगरानी भी की गई।

खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि समस्त 75 जिलों में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं में 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि विभागीय, अंशकालिक कोच समेत हजारों आम लोग इसमें सम्मिलित हुए।

खेल निदेशालय को विभिन्न जनपदों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 10039 लोग प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने, जिसमें 7109 बालक और 2930 बालिकाएं शामिल हुईं।

ज्यादातर जनपदों में क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन किया गया, जबकि कई जनपदों में अलग अलग खेल आयोजन हुए, जिनमें एथलेटिक्स, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, कुश्ती, हैंडबाल और तैराकी जैसे खेल शामिल रहे। सभी जगह विजेताओं और टीमों को पुरस्कृत भी किया गया।

आईएएनएस

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

admin

Read Previous

देश की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं : पीएम मोदी

Read Next

गदर ने मचाया ‘गदर’: शो हाउसफुल, टिकटें हो रही हैं ब्लैक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com