गदर ने मचाया ‘गदर’: शो हाउसफुल, टिकटें हो रही हैं ब्लैक

नई दिल्ली : अपने दमदार अंदाज के लिए फेमस अभिनेता सनी देओल ने एक बार फिर से दर्शकाें का मन जीत लिया हैै। ‘गदर 2’ को दर्शकाें से जबरदस्‍त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ढेर सारा एक्शन और मसालेदार ड्रामा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यह फिल्‍म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

‘गदर 2’ में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत ने भूमिका निभाई है। फिल्‍म रिलीज के केवल चार दिनों के भीतर ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई, जो गदर फ्रेंचाइजी की अपार लोकप्रियता का प्रमाण है।

लोग टिकट लेने के लिए सिनेमाघरों में कतार में लगे हैं लेकिन ज्यादातर शो बुक हो चुके हैं। इसका क्रेज इतना ज्‍यादा है कि लोग ब्लैक में टिकट बुक करने के लिए तैयार है।

एक 60 वर्षीय व्यक्ति को 80 और 90 के दशक की तरह चांदनी चौक के एक सिनेमाघर के बाहर टिकट बेचते देखा गया। उसके साथ कुछ अन्य युवा लड़के भी थे।

जब आईएएनएस ने जानने के लिए उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर जवाब दिया, उन्‍होंने कहा, “गदर ने पुराने दिन याद दिला दिए। एक समय था जब फिल्मों को जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिलती थी और हम लोगों को इससे काम (टिकट ब्लैक) मिलता था।”

उन्‍होंने कहा,” बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में इतना कमाल दिखाने में नाकाम रहीं। ओटीटी अब इसके बराबर हो गया है। ओटीटी के पास भी अब उतना ही मनोरंजन का साधन है। लेकिन गदर वह फिल्म है जिसे लोग छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में देखना पसंद करते हैं। मैंने हर फिल्‍म का आज तक पहला शो देखा है, लेकिन गदर ने गदर मचा दिया।”

‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज’ को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है। यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। यह 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है।

हर कोई फिल्म को पसंद कर रहा है और दर्शक अपने तारा सिंह को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। ‘गदर 2’ की टीम ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस मीट आयोजित कर फिल्म की सफलता का जश्न भी मनाया।

हालांकि पिछले शुक्रवार रिलीज हुई अन्य फिल्में ‘ओएमजी2’ और ‘जेलर’ को भी जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा संकेत है।

आईएएनएस

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

admin

Read Previous

खेलों के माध्यम से भी पूरे प्रदेश में मनाया गया आजादी का जश्न

Read Next

पुणे में यूक्रेनी गायिका उमा शांति पर तिरंगे का अपमान करने का मामला दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com