जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह के समर्थन में आये जाने माने बुद्धिजीवी

देश के 150 से अधिक जाने माने बुद्धिजीवी, कलाकारों और पत्रकारों ने मशहूर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह औरप्रख्यात शायर और गीतकार जावेद अख्तर द्वारा तालिबान और मुस्लिम कट्टरपंथियों के खिलाफ दिए गए बयान का समर्थन किया है और इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी तथा संघ परिवार से जुड़े लोगों की धमकियों और हिंसा का कड़ा विरोध किया है।

एडमिरल रामदास, सुप्रसिद्ध अर्थ शास्त्री प्रभात पटनायक , इतिहासकर के एम श्रीमाली ,मशहूर राजनीति शास्त्री जोया हसन, जानी मानी – रंगकर्मी अनुराधा कपूर सुप्रसिद्ध कला समीक्षक गीता कपूरप्रसिद्ध चित्रकार विवान सुंदरम ,फिल्म निर्माता मीरा दीवान राम पुनियानी पत्रकार जफर आगा इरफान इंजीनियर समेत कई बुद्धिजीवियों ने आज एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर कर यह विरोध जताया है।

उनका कहना है कि नसरुद्दीन शाह और जावेद अख्तर ने मुस्लिम कट्टरपंथियों तथा तालिबान के बारे में जो बयान दिए हैं, वह उनका अधिकार है लेकिन भाजपा और तथा संघ परिवार ने जिस तरह उन दोनों के खिलाफ निंदा अभियान छेड़ रखा है और जिस तरह उन्हें धमकियां दी जा रही है वह निंदनीय है ।हम उसका कड़ा प्रतिवाद करते हैं। गौरतलब है कि श्री जावेद अख्तर द्वारा तालिबान और और संघ परिवार की मानसिकता की तुलना किए जाने पर कुछ दिनों से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

भाजपा तथा संघ परिवार ने जावेद अख्तर के न केवल पुतले जलाए बल्कि उनकी फिल्मों को रिलीज ना होने देना की धमकी दी है तथा उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया है।

श्री नसरुद्दीन शाह के के बयान पर भी काफी हंगामा मचा है जिसमें उन्होंने भारतीय इस्लाम को तालिबान तथा कट्टरपंथी इस्लाम से अलग रास्ते पर चलने का आह्वान किया था गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर न केवल इन दोनों को ट्रोल किया जा रहा है बल्कि उन्हें धमकाया और प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि श्री अख्तर ने एनडीटीवी को जो इंटरव्यू दिया है उसमें उन्होंने पूरी संवेदना और सफाई के साथ अपनी बात रखी है जिसमें उन्होंने दक्षिणपंथी ताकतों चाहे वह हिंदू हो मुस्लिम हो ईसाई धर्म हो सबमे कट्टरपंथी मानसिकता की आलोचना की है।

बयान में कहा गया है कि इन दक्षिणपंथी लोगों का चेहरा तब और उजागर हो जाता है जब वे महिलाओं के बारे में बात करते हैं। तालिबान और दक्षिणपंथी मानसिकता बिल्कुल एक जैसी है।
बयान में कहा गया है कि श्री शाह पहले भी यही विचार रखते आएं हैं।उन्होंने अपने वीडियो क्लिप में भारतीय इस्लाम को अपना अड़ियल रुख त्याग कर आधुनिक रवैया अपनाने की अपील की है।उनका यह वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ है।

बयान पर शबनम हाशमी कुर्बान अली तीस्ता सीतलवाड़ आनंद पटवर्धन एम के रैना आदि के भी हस्ताक्षर हैं।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

editors

Read Previous

सर्जरी के बाद स्वस्थ हो रहे हैं पेन

Read Next

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सेना ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com