इंदौर में पीओपी से मूर्तियां बनाने पर होगी कार्रवाई

इंदौर:आगामी समय त्योहारों का है और इस मौके पर प्रतिमाओं की स्थापना होती है, यह प्रतिमाएं प्लास्टर ऑफ पैरिस (पी.ओ.पी.) की नहीं बनाई जा सकती। राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के मददेनजर इंदौर के मूर्तिकारों को साफ निर्देश दिए गए है कि पीओपी की प्रतिमाएं न बनाएं, अगर ऐसा केाई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बैठक बुलाई जिसमें जिला प्रशासन, निगम के अधिकारियों के अलावा मूर्तिकार भी मौजूद रहे। इस बैठक में मूर्तिकारों को बताया गया कि प्लास्टर ऑफ पैरिस (पी.ओ.पी.) की मूर्तियों के निर्माण व विक्रय पर प्रतिबंध तथा जल स्त्रोतों में इनके विसर्जन पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।

अपर कलेक्टर पवन जैन ने कहा कि आने वाले त्यौहार गणेश उत्सव व दुर्गा उत्सव हमारी आस्था के पर्व है तथा इन त्यौहारों को हमें इको फ्रेंडली ढंग से मनाना चाहिये ताकि हमारे महत्वपूर्ण जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आर.के. गुप्ता ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों की जानकारी देते हुए कहा कि मूर्तिकार पी.ओ.पी की मूर्तियां न बनाए व मिट्टी की मूर्तिया बनाई जाएं। उत्सव समाप्ति के पश्चात मूर्तियों का विसर्जन जल स्त्रोतों जैसे नदी, तालाब, झरना इत्यादि में प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन हेतु नगर निगम इन्दौर द्वारा पृथक से विसर्जन कुण्ड बनाये जायेंगे।

गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई कि जलीय स्त्रोतों में विसर्जन के कारण भारी मात्रा में जल प्रदूषण होता है। मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति बनाने हेतु प्लास्टर ऑफ पेरिस, मिट्टी, घास एवं विभिन्न रंगों जिनमें विशेषकर डाईस, पेन्ट्स व खतरनाक रसायन आदि होते हैं, उसका उपयोग किया जाता है। रासायनिक रंगों एवं पेन्टस में विभिन्न तरह की खतरनाक धातुओं का उपयोग होता है। ऐसी मूर्तियों को जब जल में विसर्जित किया जाता है तब यह पदार्थ जल में घुल जाते है और जल की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। धातुऐं पानी में घुलकर पानी को विषैला बना देती है, जिससे जलीय जीव विशेषकर मछलियों की मौत तक हो जाती है। जल स्त्रोतों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिये यह आवश्यक है कि पर्यावर्णीय अनुकूल (इको फ्रेन्डली) सामग्री का उपयोग किया जाये।

अपर कलेक्टर पवन जैन द्वारा सभी मूर्तिकारों से आग्रह किया गया कि वे पी.ओ.पी. की मूर्तियों का निर्माण व विक्रय नहीं करें। औचक जांच का कार्य नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। दोषी पाये जाने पर संबंधित दोषी संस्था के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

–आईएएनएस

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

editors

Read Previous

बेंगलुरू में सड़क पर गड्ढे की वजह से मौत, निगम अधिकारी, ट्रक चालक गिरफ्तार

Read Next

ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक, कर्नाटक में दो मामलों का पता चला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com