ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक, कर्नाटक में दो मामलों का पता चला

नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गुरुवार को यहां कहा कि कर्नाटक में दो व्यक्ति जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद ओमिक्रॉन से संक्रमित पाये गये हैं। दोनों मामलों की ट्रैवल हिस्ट्री दक्षिण अफ्रीका की है।

भार्गव ने कहा, “कर्नाटक में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के आईएनएसएसीओजी कंसोर्टियम के जीनोम सीक्वेंसिंग के माध्यम से अब तक ओमिक्रॉन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता जरुरी है।”

उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट से पॉजिटिव आने वाले दोनों के संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है।

लव अग्रवाल ने कहा, सभी ओमिक्रॉन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और विदेश दोनों में ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वायरस को लेकर अध्ययन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि दुनिया भर के लगभग 29 देशों ने अब तक ओमिक्रॉन के 373 मामले दर्ज किए हैं।

मौजूदा कोविड स्थिति पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अकेले यूरोप में पिछले एक सप्ताह में 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

–आईएएनएस

ईरान ने पूरी तरह खोला होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी व‍िदेश मंत्री अराघची की घोषणा पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- धन्‍यवाद

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लेबनान में जारी सीजफायर के संदर्भ में एक अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सीजफायर की अवधि के...

लेबनान-इजरायल संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, दस दिन के युद्धविराम का क‍िया दावा

नई द‍िल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजरायल के बीच दस द‍िनों के युद्धविराम पर सहमति का दावा क‍िया। ट्रंप ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और...

होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी पर ईरान की धमकी, हम पहली मिसाइल से ही अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे

नई दिल्ली । इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता असफल होने के बाद अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह से आने और जाने वाले सभी देशों...

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान संघर्ष के बीच भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत, तेल और बाजार स्थिर

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस संकट के दौरान...

अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू

वाशिंगटन । अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच एक दुर्लभ और उच्च स्तरीय सीधी बैठक संपन्न हुई। बीते 30 वर्षों में यह पहला अवसर था जब दोनों...

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों में हो सकती है वार्ता, ट्रंप बोले- पाकिस्तान में बैठक की उम्मीद

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीधी बातचीत का दूसरा राउंड “अगले दो दिनों में” हो सकता है। यह एक संभावित डिप्लोमैटिक शुरुआत...

ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा” और यह पुष्टि की कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है क्योंकि वे...

समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए...

भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि...

ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति बोले-अमेरिका के साथ समझौता संभव, इजरायल शामिल नहीं हुआ तो नहीं होगी कोई डील

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता होने वाली है। एक महीने से ज्यादा समय पश्चिम एशिया में चले संघर्ष और होर्मुज संकट के बाद पूरी...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को...

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

तेल अवीव । ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय...

editors

Read Previous

इंदौर में पीओपी से मूर्तियां बनाने पर होगी कार्रवाई

Read Next

लेह पहली बार 10 अक्टूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com