ओलंपिक (बैडमिंटन) : सिंधु क्वार्टर फाइनल में, जापान की यामागुची से भिड़ेंगी

टोक्यो: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु यहां जारी ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मौजूदा विश्व चैम्पियन अब सिंधु कम से कम कांस्य पदक से महज एक कदम दूर हैं लेकिन उसके लिए उन्हें जापान की अकीनो यामागुची को हराना होगा, जिनसे उनका क्वार्टर फाइनल में सामना होगा।

रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकीं सिधु ने गुरुवार को मुशाशीनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट नम्बर-3 पर डेनमार्क की मिया ब्लीचफेट को सीधे गेम में हराया। सिंधु ने 41 मिनट तक चले मुकाबले में मिया के खिलाफ 21-15, 21-13 से जीत दर्ज की।

23 वर्षीय मिया न ेसिंधु पर हावी होने की कोशिश की, इस दौरान कुछ शटल कोर्ट से बाहर गए, जो उनके पक्ष में नहीं गए। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी ने कोर्ट को कवर करने की पूरी कोशिश की। अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में कम गलतियां करते हुए सिंधु ने पहले गेम में 10-5 की बढ़त बना ली।

मिया के बैकहैंड फोरकोर्ट पर एक क्रॉसकोर्ट स्मैश ने सिंधु को 11-6 से बढ़त दिला दी। उसी एरिया में एक गलती हुई और सिंधु 12-6 से आगे हो गईं।

हालांकि, 26 वर्षीय सिंधु की बढ़त कम हो रही थी, जब मिया ने वापसी के लिए कई शानदार कोशिशें की। मिया ने स्मैश के साथ कुछ बेहतरीन रैलियां की और स्कोर को 11-13 कर दिया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और डेनमार्क की खिलाड़ी को कोई मौका दिए बिना गेम को 21-15 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम की शुरूआत हुई तो सिंधु ने स्मैश की झड़ी लगा दी। इस कोशिश के बाद मिया से कई गलतियां हुई, जिसकी बदौलत सिधु ने 5-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे गेम में पिछड़ने के बाद मिया की सर्विस भी सही नही हो रही थी। सिधु ने इसके बाद फोरहैंड कॉर्नर के करीब एक शानदार क्रॉसकोर्ट लगाया 9-4 से बढ़त बना ली।

धीरे- धीरे गेम में भारतीय खिलाड़ी की पकड़ मजबूत होती जा रही थी गेम ब्रेक तक सिधु ने 11-6 की बढ़त हासिल कर ली थी।

मिया की ओर से लगातार गलतियां होती रहीं और सिंधु लगातार हावी होती जा रही थीं। सिंधु ने 20-11 से बढ़त बना ली। इसके बाद डेनमार्क की मिया ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन वो अपना मुकाबला बचाने में असफल रहीं। इस तरह भारतीय खिलाड़ी ने जीत के बाद क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

सिंधु ने ग्रुप जे में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने अपने दोनों ग्रुप चरण के मैच जीते थे।

बैडमिंटन में अब सिंधु से ही पदक की उम्मीद है। पुरुष एकल में बी. साई प्रणीत और पुरुष युगल में सात्विक साईराज वेंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी पहले ही बाहर हो चुकी है।

यामागुची की बात की जाए तो उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की गायुन किम को 2-0 से हराया। यामागुची ने यह मै 21–17, 21—-से जीता।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

editors

Read Previous

हबीब गंज रेलवे स्टेशन का नया नाम रानी कमलापति स्टेशन होगा

Read Next

पी सी मोदी राज्य सभा के नए महासचिव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com