पी सी मोदी राज्य सभा के नए महासचिव

नई दिल्ली। भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी ने राज्य सभा के नए महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

राज्य सभा के सभापति एम. वेंकैया नायडु ने श्री मोदी को 10 अगस्त, 2022 तक या अगले आदेश तक, (जो भी पहले हो), कैबिनेट सचिव के रैंक और दर्जे में राज्य सभा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया है। वे डॉ. पाराशरम पट्टाभि केशव रामाचार्युलू का स्थान लेंगे, जिन्होंने 12 नवंबर को महासचिव का पद त्याग दिया है। डॉ. रामाचार्युलू को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

1 सितंबर, 1959 को जन्मे श्री मोदी को सीबीडीटी के अध्यक्ष सहित भारत सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करने का लगभग 40 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्हें विधिशास्त्र और न्यायिक और अर्ध-न्यायिक प्रक्रियाओं का व्यापक अनुभव है। वह 1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी थे।

सीबीडीटी के सदस्य (प्रशासन) के रूप में उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के पूरे कैडर को संभाला है। उन्होंने सीबीडीटी के सदस्य (अन्वेषण) के रूप में देश भर में फैले आयकर विभाग के अन्वेषण स्कंघ के कामकाज का पर्यवेक्षण भी किया है।

सीबीडीटी के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने आयकर विभाग में प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग और प्रणालियों के निरंतर उन्नयन को प्रोत्साहित किया और बढ़ावा दिया जिससे फेसलेस असेसमेंट और फेसलेस अपील योजनाओं के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं की शुरुआत हुई, जिससे आयकर रिटर्न और रिफंड जारी करने की प्रक्रिया में लगने वाले समय में भारी कमी आई।

श्री मोदी के पास कला स्नातक और विधि स्नातक की डिग्रियां हैं और पत्रकारिता में डिप्लोमा भी है।

उन्होंने विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भाग लिया है, जिसमें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, लंदन में कर अधिकारियों के लिए उन्नत प्रबंधन पाठ्यक्रम, यूनाइटेड किंगडम के ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय में वाणिज्यिक सार्वजनिक उद्यम प्रबंधन पाठ्यक्रम और अन्य मिड कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

ओलंपिक (बैडमिंटन) : सिंधु क्वार्टर फाइनल में, जापान की यामागुची से भिड़ेंगी

Read Next

भूमि पेडनेकर : मैं मेकअप की दीवानी हूं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com