नई दिल्ली। आई आई टी मुंबई के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय ने एक ऐसा पोर्टल तैयार किया है जिस पर 2 लाख 97 हज़ार कलाकृतियों के डिजिटल फोटो उपलब्ध कराए गए हैं और संस्कृति से संबंधित 34 लाख से अधिक प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे नेत्रहीन बच्चे भी देख सकेंगे।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश मे संस्कृति के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय वर्चुअल लाइब्रेरी की योजना के तहत यह पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल का नाम है www. indianculture.gov. in.
इस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजज में कोई भी व्यक्ति मुफ्त में संस्कृति से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर कलाकृतियां अभिलेख वीडियो ऑडियो प्राचीन पांडुलिपियों के अलावा पर्यटन एवम विरासत स्थलों से संवंधित वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने भी बताया कि संस्कृति से संबंधित सभी तरह की जानकारियों को एक जगह एकत्रित कर एक मोबाइल ऐप भी बनाया गया है जिसे एंड्राइड मोबाइल पर भी देख सकते हैं।