डीयू और जामिया के बाद जेएनयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू, प्रवेश परीक्षाएं सितंबर में होंगी

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र 27 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 27 अगस्त की रात 11 बजकर 50 मिनट तक किया जा सकता है। इसके लिए प्रवेश परीक्षाएं सितंबर महीने में आयोजित की जाएंगी। जेएनयू के कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 20-23 सितंबर, 2021 के दौरान आयोजित की जाएंगी। वाइवा की आवश्यकता वाले कार्यक्रमों के लिए इसे ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

छात्र प्रवेश परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यह परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएंगी।

जेएनयू की प्रवेश परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। यह प्रवेश परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होगें।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) परिसर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी), स्नातक (यूजी), डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू की जा चुकी है। यह प्रवेश परीक्षाएं 28 अगस्त 2021 तक जारी रहेंगी।

मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) और ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार सुबह की पाली में आयोजित की गई, जबकि दोपहर की पाली में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए-एप्लाइड आर्ट्स), एमए कनफ्लिक्ट एनालिसिस एंड पीस बिल्डिंग,एमटेक कम्प्यूटेशनल मैथ्स और उर्दू मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रवेश परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 संबंधित सभी दिशा-निदेशरें और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है ।

इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय के कालेजों एवं विभागों में 26 जुलाई से पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों, एमफिल व पीएचडी के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया अगले महीने 21 अगस्त तक जारी रहेगी। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 21 अगस्त तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक पोर्टल लांच किया है।

विश्वविद्यालय की प्रवेश शाखा ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दाखिला शुरू करने की यह घोषणा की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी जोशी के मुताबिक विश्वविद्यालय ने यह भी निर्णय लिया है कि मेरिट आधारित और प्रवेश आधारित प्रवेश के लिए पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा। केंद्रीकृत यूजी प्रवेश एक पंजीकरण-सह-आवेदन पत्र के माध्यम से किया जा रहा है।

–आईएएनएस

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

खेलों के माध्यम से भी पूरे प्रदेश में मनाया गया आजादी का जश्न

लखनऊ : प्रदेश में आजादी के जश्न का समारोह ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के खेल विभाग...

समाज में तनाव पैदा करने वाले दृश्य हटाना सेंसर बोर्ड की ज़िम्मेदारी: अनिल दुबे 

अगर फ़िल्म में ऐसे दृश्य या कहानी है जो समाज में तनाव को जन्म देता हो, तो फ़िल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, (सेंसर बोर्ड) को उसे तुरंत हटा देना...

editors

Read Previous

नागमती’ से टॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मल्लिका शेरावत

Read Next

कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com