राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर है, जमीन पर कहीं नहीं – संबित पात्रा

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो सिर्फ ट्विटर पर ही है, जमीन पर कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा रायपुर में स्थापित किए जा रहे अमर जवान ज्योति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति अमर है और इसे बुझाया नहीं गया है। पात्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा, “आज एक महत्वपूर्ण दिन है और हम सब महात्मा गांधी को प्रणाम करते हैं।”

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा विकास की राजनीति की है जबकि राहुल गांधी घृणा की राजनीति करते हैं।”

कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर ही नजर आते हैं और अगर वो इतनी मेहनत जमीन पर करते तो शायद 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुछ सीटें मिल जाती । पात्रा ने एक बार फिर से हिंदू और हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी के बयानों और ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं के खिलाफ बोल कर आंनद का अनुभव करते हैं और यही उनकी घृणा की राजनीति है।

दरअसल , महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू जि़ंदा हैं!

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

बाबा साहब और भगत सिंह के रास्ते अलग-अलग, मंजिल एक थी : केजरीवाल

Read Next

गुरुग्राम: कोविड के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब परोसने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com