बाबा साहब और भगत सिंह के रास्ते अलग-अलग, मंजिल एक थी : केजरीवाल

दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी अगर पंजाब में सरकार बना सकी तो सरकारी दफ्तर में बाबा साहब अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तश्वीर लगाई जाएगी। पंजाब दौरे पर गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में यह घोषणा की। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बाबा साहब और भगत सिंह के रास्ते अलग-अलग थे, लेकिन दोनों की मंजिल एक थी। दोनों चाहते थे कि देश आजाद होने के बाद सबको अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं मिले और देश में खूब तरक्की हो। जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव न हो और सबको बराबरी का हक मिले। दोनों ही यह चाहते थे कि कोई अपनी जिंदगी में सफल होता है, तो यह इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि वह किस जाति में पैदा हुआ है।”

केजरीवाल ने रविवार को कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। हमें आजादी बड़ी मुश्किल से मिली थी। बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बान की थी। बहुत लोगों ने लंबा संघर्ष किया था, उसके बाद आजादी मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे हम उन लोगों की कुर्बानियों, उनके संघर्षों और विचारों को भूलते जा रहे हैं। पूरे के पूरे सिस्टम के उपर गंदी राजनीति हावी होती जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि ” आजादी दिलाने के लिए बहुत लोगों ने कुर्बानियां दी और किसी भी कुबार्नी और किसी भी संघर्ष को कम नहीं आंक सकते। लेकिन फिर भी जितने लोगों ने कुर्बानियां दी और संघर्ष किया, उनको सबको अगर देखें, तो दो सख्सियत ऐसी नजर आती हैं, जो एक तरह से पूरे आजादी के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती हैं और वो हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए- आजम भगत सिंह। ये दो सख्सियत ऐसी थीं, जो एक तरह से जितने भी आबादी के सेनानी हुए, उन सबका प्रतिनिधित्व करते हैं। ”

केजरीवाल ने कहा कि आईनस्टाइन ने महात्मा गांधी के लिए कहा था, आने वाली पीढ़ियां यह यकीन नहीं करेंगी कि हाड़-मांस का ऐसा सख्स पृथ्वी के उपर कभी पैदा हुआ था। यह बात मैं बाबा साहब अंबेडकर के लिए कहना चाहता हूं कि बाबा साहब का जो संघर्ष था, जो उन्होंने जिंदगी में हासिल किया है। उस पर मेरा अपना मानना है कि आज हम लोग उनके विचार और संघर्ष के बारे में जितना पढ़ते हैं, यह यकीन नहीं होता है कि ऐसा व्यक्ति जमीन पर आया था।”

केजरीवाल ने कहा कि ” मैं सोचता हूं कैसे बाबा साहेब ने एक छोटे से गांव से निकल कर अमेरिका और लंदन से दो पीएचडी की डिग्री हासिल की। मैं सोच रहा था कि 1914-15 में इंटरनेट नहीं था, कोई जानकारी नहीं थी, उनको पता कैसे चला होगा कि अमेरिका में कोई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी है, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स है। वहां फार्म कैसे भरते हैं, फार्म कैसे मिलते हैं। उन्होंने स्कॉलरशिप का इंतजाम किया और वहां गए, दो पीएचडी की।”

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा एवं सांसद भगवंत मान ने कहा कि “यह बहुत ही ऐतिहासिक फैसला है। आमतौर पर हम सब देखते हैं कि सरकारी दफ्तरों में प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की फोटो लगती है। हम सरकारी दफ्तरों में उन लोगों की तश्वीरें लगाना चाहता हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराया। आजादी के बाद पिछले 70 सालों में देश को जितना लुटा गया, अंग्रेज भी शायद शमिंर्दा हो रहे होंगे कि उन्होंने ने तो 200 साल में भी इतना नहीं लूटा।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से 4 महिलाओं की मौत

Read Next

राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर है, जमीन पर कहीं नहीं – संबित पात्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com