धर्म को अंधविश्वास बताने पर अखिलेश पर केशव ने साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तारीखों की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक सक्रिय हो गए हैं। नेता विरोधियों पर आरोप-प्रत्यारोप की बौछार कर रहे हैं। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश द्वारा धर्म को अंध विश्वास बताने पर निशाना साधा, इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव को अपने बयान पर माफी मांगने को कहा है।

ज्ञात हो कि एक चैनल पर बातचीत करते हुए अखिलेश यादव से पूछा गया कि मुख्यमंत्री रहते हुए कभी नोएडा क्यों नहीं आए तो इस पर उन्होंने कहा कि वहां जो भी जाता है वो फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनता। अपनी इसी बात को कहने के बाद वो ये कहकर ‘हमारे बाबा भी नोएडा गए थे। वे इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे’। इस अंधविश्वास पर सवाल किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म भी एक तरह का अंधविश्वास होता है।

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि धर्म को अंधविश्वास बताते हुए भगवान कृष्ण पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनके इस बयान से काफी लोग आहत हैं। मैं तो चाहता हूं कि वह अपने इस बयान पर माफी मांगें। धर्म में तो करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी होती है। अखिलेश यादव लोगों की आस्था से खेल रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के विधायक इमरान मसूद को समाजवादी पार्टी में शामिल करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद को पार्टी में शामिल कर अखिलेश यादव ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उनकी मंशा साफ है कि 2022 में कई सीट जीतने के प्रयास में वह कई गुंडों के साथ अपराधियों को भी मोर्चे पर लगा देंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि दस मार्च को 11 बजे सपा के 12 बजेंगे। सपा तो इस बार अर्धशतक भी नहीं लगा सकेगी। इसी कारण उन्होंने चुनाव में डिजिटल प्रचार के माध्यम का विरोध किया। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि वह अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मंथन में शामिल होंगे।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

वीवो की जगह टाटा बना आईपीएल का मुख्य प्रायोजक

Read Next

यूपी विधानसभा चुनाव : मायावती नहीं लड़ेंगी चुनाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com