जुबीन गर्ग केस: पांच आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई । असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में संदिग्ध मौत के केस की जांच तेजी से चल रही है। इस मामले में कोर्ट ने पांच आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इनमें जुबीन के चचेरे भाई और डीएसपी संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन पर जहर देने और साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कामरूप महानगर जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोराम क्षेत्री की अदालत ने पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि किसी भी आरोपी का प्रतिनिधित्व कोई वकील नहीं कर रहा था और न ही अदालत में कोई जमानत याचिका दायर की गई। जांच के दौरान उन्हें गुवाहाटी सेंट्रल जेल में रखा जा सकता है।

श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित उस कार्यक्रम के आयोजक हैं, जिसमें दिवंगत गायक शामिल होने गए थे। सिद्धार्थ सरमा मैनेजर हैं और संदीपन गायक के चचेरे भाई हैं, साथ ही असम पुलिस के बड़े अधिकारी भी हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और संदीपन गर्ग के जुबीन गर्ग के डूबने के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे।

असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) इसे मिलकर इन्वेस्टिगेट कर रही है। कुछ दिनों पहले ही नई दिल्ली से दिवंगत सिंगर की विसरा रिपोर्ट भी गुवाहाटी पहुंची थी। इसकी जानकारी सीआईडी और एसआईटी के विशेष पुलिस महानिदेशक एमपी गुप्ता ने मीडिया को दी थी।

इस दौरान उन्होंने कहा था, “हम सीधे तौर पर सिंगापुर जाकर पूछताछ नहीं कर सकते, इसलिए हमने गृह मंत्रालय के जरिए वहां की पुलिस से संपर्क किया है।”

एमपी गुप्ता ने आगे कहा था, “सिंगापुर पुलिस तक संदेश पहुंच गया है और वह इस पर विचार कर रही है। सिंगापुर का अटॉर्नी जनरल कार्यालय इस पर निर्णय लेगा। अगर सिंगापुर के अधिकारी हमें वहां आकर जांच करने में मदद करने को कहते हैं, तभी हम वहां जा सकते हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और हमें उम्मीद है कि तय समय में हम चार्जशीट फाइल कर देंगे।”

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाए करनाल के खिलाड़ी, 9 गोल्ड समेत कुल 13 मेडल जीते

Read Next

बिहार चुनाव: गोविंदगंज से राजू तिवारी को मिला टिकट, चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com