बिहार चुनाव: गोविंदगंज से राजू तिवारी को मिला टिकट, चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। जहां महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है तो वहीं एनडीए के सहयोगी दल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुनावी मैदान में पहुंचने लगे हैं। इस बीच एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली से विष्णुदेव पासवान, गरखा से सीमांत मृणाल और साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह बखरी से संजय कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, और डेहरी से राजीव रंजन सिंह चुनावी मैदान में एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे। इसके अलावा, बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाशचंद्र को टिकट मिला।

इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी थी। सीट शेयरिंग के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

जुबीन गर्ग केस: पांच आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Read Next

मध्य प्रदेश में ओरछा सहित 18 लोकों का निर्माण : सीएम मोहन यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com