पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान, रिजल्ट 10 मार्च को

दिल्ली: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए आदर्श आचार संहिता को लागू कर दिया है। इन राज्यों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी सियासी तापमान बढ़ चुका है। चुनाव तारीख की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र ने 5 राज्यों की 690 विधनसभा सीटों पर चुनाव तारीखों की घोषणा की। उत्तरप्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी दूसरा चरण 14 फरवरी तीसरा 20 फरवरी चौथा 23 फरवरी पांचवा 27 फरवरी तथा छठा 3 मार्च और अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र ने यह भी बताया कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से देश बड़ी चुनौती से जूझ रहा है। इसी को देखते हुए इन चुनावों में भीकोरोना गाइडलाइंस का पालन कराते हुए मतदान करवाया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।

कोरोना के चलते पोलिंग बूथों की संख्या भी 16 प्रतिशत बढ़ाई गई है। दो लाख से ज्यादा पोलिंग बूथों पर मतदान की व्यवस्थाा की गई है। इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही हों। चंद्रा ने इस दौरान बताया कि 15 जनवरी के बाद प्रचार किस तरह से होगा, इसको लेकर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दल अपने प्रचार वर्चुअली ज्यादा करें। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी वैक्सीन डोज लगाई जाएगी।

पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को सिंगल फेज में वोटिंग, मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग, 10 मार्च को नतीजे

यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

यूपी में 7 चरण में वोटिंग होगी। 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग, 10 मार्च को नतीजे

चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही रैली की जा सकेंगी। इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था राजनीतिक पार्टियां करेंगी- चुनाव आयोग

पांचों राज्यों में वोटिंग के लिए अतिरिक्त 1 घंटे का समय बढ़ाया गया है

योगी ने किया स्वागत————
उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत। भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।

अखिलेश ने भी किया स्वागत—————-
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत किया है। अखिलेश ने कहा है कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन होगा। वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा है कि किसानों के हित के लिए कोई फैसला नहीं लिया इसलिए 10 मार्च को भाजपा का साफ होना तय है। 10 तारीख के बाद सपा ने जो संकल्प लिया है, यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली के लिए कोई बिल नहीं आएगा, बिल शून्य होगा।

रैली, रोड शो और पदयात्रा पर रोक
डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।

——–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा।...

भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने न्यू ईयर ईव को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) के साथ...

editors

Read Previous

विधान सभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान – दांव पर लगी है भाजपा की प्रतिष्ठा

Read Next

अलीगढ़ में बना विश्व का सबसे बड़ा ताला, राम मंदिर को होगा भेंट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com