यूपी के कृषि मंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष समेत 45 विधायकों के चुनाव लड़ने पर लग सकता है रोक

लखनऊ। यूपी की सियासी राजनीति तेज हो गई है। सत्ता से लेकर विपक्ष आगामी विधान सभा चुनाव में जीत की गणित अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है। इस बीच अचानक उत्तर प्रदेश के मौजूदा 45 विधायकों के चुनाव लड़ने को लेकर संशय पैदा होने से संबंधित दलों की चिंता बढ़ गई है। जिसमें भाजपा सरकार के कृषि मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत सपा-बसपा व अन्य दलों के विधायक शामिल हैं। विभिन्न मुकदमों की सुनवाई के दौरान इन 45 विधायकों पर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। जिसमें इनके खिलाफ फैसला आ जाने की स्थिति में चुनाव लड़ने पर रोक लग सकता है।

एसोसिएट डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की जारी एक रिपोर्ट में के बाद यह चौंकाने वाला मामला सामने आय है।रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सबसे अधिक विधायकों की 32 संख्या भाजपा की है। इसके अलावा सपा के पांच, बसपा व अपना दल के 3-3 और कांग्रेस व तीन अन्य दल के एक-एक विधायक शामिल हैं। इन 45 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों के लंबित होने की औसत संख्या 13 वर्ष है। 32 विधायकों के खिलाफ दस साल या उससे अधिक वर्ष से कुल 63 आपराधिक मामले लंबित हैं।

जिन विधायकों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है,उसमें योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हैं। श्री शाही देवरिया जनपद के पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं। इस बार इनका मुकाबला सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी से होने की संभावना है। उधर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का भी नाम इस सूची में शामिल है। इसके अलावा भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह, बसपा के मऊ से मुख्तार अंसारी, धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं पथरदेव से अलीगढ़ के भाजपा विधायक संजीव राजा, गोवर्धन से भाजपा विधायक कारिंदा सिंह, प्रतापगढ़ के अपना दल से विधायक राज कुमाल पाल, कुंदरकी से सपा विधायक मोहम्मद रिजवान, दुद्धी से अपना दल विधायक हरिराम, गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, शाहगंज से सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई और सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनाथ यादव का नाम शामिल है।

माूलम हो कि आरपी अधिनियम (रिप्रेजेन्टेशन ऑफ पीपुल एक्ट लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम) 1951 की धारा 8(1), (2) और (3) के तहत सूचीबद्ध अपराधों में ये आरोप तय हुए हैं। इन केस में न्यूनतम छह महीने की सजा होने पर ये विधायक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हालांकि चुनाव लड़ने की पात्रता या अपात्रता तय करने का अधिकार केन्द्रीय चुनाव आयोग के पास है।फिलहाल न्यायालय व चुनाव आयोग के बीच फंसे इन विधायकों के भविष्य को लेकर अटकलें ही लगाई जा सकती है। लेकिन अगर कानून व आयोग का डंडा चला तो आगे ये कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो...

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

editors

Read Previous

फोन टैपिंग मामला: कर्नाटक की अदालत ने सीबीआई की रिपोर्ट खारिज की, नए सिरे से जांच के आदेश

Read Next

लखीमपुर खीरी कांड में एसआईटी ने किसानों से की पूछताछ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com