भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत दिल्ली में एलजी को दोबारा ‘लॉन्च’ किया : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जल्द ही पद से हटाया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की कथित नाकामी के चलते भाजपा का दिल्ली में जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है, जिसका असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ रहा है। इसी कारण भाजपा ने उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना को दोबारा सक्रिय भूमिका में ला दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक कामकाज जैसे अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कमजोर कार्यशैली के चलते जनता में नाराजगी बढ़ रही है और भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है।

आप नेता के मुताबिक, इस स्थिति से निपटने के लिए भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली में मुख्यमंत्री बदलने का मन बना लिया है। आप नेता ने यह भी दावा किया कि इस संबंध में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर एक अहम बैठक हुई है, जिसमें दिल्ली के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि जब तक नया मुख्यमंत्री पदभार नहीं संभाल लेता, तब तक दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पहले की तरह प्रमुख भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत मौजूदा मुख्यमंत्री के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री से पत्र लिखवाकर एलजी को दोबारा “लॉन्च” किया है। सौरभ भारद्वाज के अनुसार, पिछले लगभग 10 महीनों में उपराज्यपाल को हाशिये पर डाल दिया गया था और उन्हें लगातार अपमानित किया गया, लेकिन अब अचानक उन्हें फिर से सक्रिय किया जाना इस बात का संकेत है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की तैयारी चल रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में उपराज्यपाल की गतिविधियां और बढ़ेंगी और कुछ ही समय में दिल्ली की राजनीति में बड़ा फैसला देखने को मिलेगा। आप नेता ने कहा कि एलजी द्वारा हाल ही में लिखा गया पत्र इसी प्रक्रिया की शुरुआत है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

इजरायली बस्तियों के विस्तार पर फिलिस्तीन दूतावास का बयान, अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप

Read Next

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को इलिनोइस में नेशनल गार्ड तैनात करने से रोका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com