कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक चालक का शव भी बरामद कर लिया है।

शुरुआती जांच में यह सामने आया कि बस के तीन यात्री लापता हैं और पुलिस को उम्मीद है कि वे जीवित हैं। अब तक इस घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हादसे में मरने वालों की संख्या को लेकर चल रही उलझन पर आईजीपी (ईस्ट) बीआर रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस कंपनी से मिली लिस्ट के मुताबिक, ड्राइवर और असिस्टेंट समेत 32 लोग बस में सफर कर रहे थे। पच्चीस लोगों का फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बस से चार शव बरामद किए गए हैं। बाकी तीन लोगों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है।”

उन्होंने कहा कि चार यात्रियों और ट्रक ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी पांचों शव पूरी तरह से जल चुके हैं और उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। शवों को डीएनए प्रोफाइलिंग और पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेजा गया है। तीन लापता लोगों में से एक का मोबाइल फोन बज रहा है, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिल रहा है। बाकी दो मोबाइल नंबर पहुंच से बाहर हैं। हमें शक है कि दुर्घटना के दौरान उनके मोबाइल फोन खो गए होंगे। हमें उम्मीद है कि वे जीवित हैं।

आईजीपी गौड़ा ने आगे कहा कि हमारे लिए उन चार यात्रियों की पहचान स्थापित करना महत्वपूर्ण था जिनके शव बरामद किए गए थे। घटना से संबंधित सभी तथ्यों का पता आगे की जांच के दौरान लगाया जाएगा।

इस बीच, हादसे में जीवित बची ईशा की मां नलिनी ने बेंगलुरु में मीडिया को बताया कि उनकी बेटी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वह बस की पिछली सीट पर सफर कर रही थी। टक्कर के बाद, पीछे की खिड़की टूट गई और वह जान बचाने के लिए खिड़की से बस से बाहर कूद गई।

नलिनी ने बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि कूदते समय उसने देखा कि कई यात्री बस के अंदर संघर्ष कर रहे थे। खून देखकर नलिनी सदमे में आ गई और सड़क किनारे बैठ गई। बाद में बस में धमाका हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2 बजे हुआ, जब सामने से आ रहा एक ट्रक डिवाइडर पार करके बस से टकरा गया क्योंकि ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था। इस घटना में ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई। उसकी पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। बस में आग लगने के बाद कई यात्री बस से निकलने में कामयाब रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुई बस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर : मनोज झा

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

तमिलनाडु में विजय ने हासिल किया विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला साथ

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सीएम को 144 विधायकों का...

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे किए रद्द

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के आधार पर महाराष्ट्र के मंत्रियों और अधिकारियों के पहले से मंजूर विदेश दौरों को रोक दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

admin

Read Previous

एआई क्षमता निर्माण के लिए सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत का समन्वय जरूरी: जयंत चौधरी

Read Next

उन्नाव रेप केस: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com