देश भर में 500 शहीद स्मारकों पर सीडीएस रावत समेत अन्य को श्रद्धांजलि देगी भाजपा की युवा शाखा

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा शुक्रवार को देश भर के 500 ‘शहीद स्मारकों’ में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 11 अन्य शहीद हुए सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेगी। सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना में जान चली गई।

भाजयुमो के एक पदाधिकारी ने कहा, “कार्यक्रम पूरे भारत में 500 से अधिक ‘शहीद समारकों’ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ता जनरल रावत और हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 11 सैनिकों को श्रद्धांजलि दिया जाएगा। जनरल रावत साहस और वीरता से भरे व्यक्ति थे। वह एक सैनिक जिसने अपनी अंतिम सांस तक मातृभूमि की सेवा की।”

जनरल रावत के योगदान की ओर इशारा करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या ने कहा, “हम सभी ने एक महान सैनिक खो दिया है, जिनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। हम उनके गौरवशाली जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे।”

इस बीच, भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लोगों से जनरल रावत की अंतिम यात्रा में उनके आवास से लेकर श्मशान घाट तक की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

“सीडीएस जनरल रावत की अंतिम यात्रा उनके आवास कामराज मार्ग से शुरू होकर बराड़ स्क्वायर श्मशान घाट तक होगी। मैं सभी से मातृभूमि के महान सपूत की अंतिम यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील करता हूं।”

बग्गा ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह देश के नागरिक के तौर पर अपील कर रहे हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

असली लोजपा पशुपति नाथ पारस की होगी, चिराग की पार्टी का नाम होगा लोजपा( रामविलास ): चुनाव आयोग

Read Next

वैश्विक आउटेज के कारण फेसबुक ने अरबों डॉलर गंवाए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com