सलमान खुर्शीद के घर पर हमला

नैनीताल : कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। सलमान खुर्शीद अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करने के बाद से हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर पर हमला करने वाले उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। सभी नारे लगाते हुए उनके घर में घुस गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने पर भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा रामगढ़ मंडल ने भी नैनीताल में रामगढ़ स्थित खुर्शीद के बंगले के बाहर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारी दिन में करीब 1 बजे उनके बंगले के परिसर में पुतला दहन के लिए पहुंचे। वहां तैनात के केयर टेकरों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और परिसर में ही पुतला जला दिया। इससे विवाद बढ़ गया और इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने पुतले की आग से ही बंगले का दरवाजा भी जलाकर पथराव भी शुरू कर दिया।

सलमान खुर्शीद ने हमले के बाद कहा, ”मैंने (अपनी किताब में) कहा है कि जो लोग इस तरह का काम करते हैं हिंदू धर्म के नहीं हैं। हिंदू धर्म खूबसूरत धर्म है और इसने देश को अच्छी संस्कृति दी है। मुझे इस पर गर्व है। यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर है।”

उधर, मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर आगजनी और तोड़फोड़ और गोली चलाने का आरोप लगा है। केयरटेकर सुंदर राम की तहरीर पर राकेश कपिल और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ  402, 427, 504, 436, 147, 148 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर
वहीं इस मामले पर सलमान खुर्शीद का कहना है कि मैंने अपनी किताब में कहा है कि जो लोग ऐसा करते । वह हिंदू धर्म के नहीं हैं। हिंदू धर्म एक खूबसूरत धर्म है। जिसने इस देश को एक शानदार संस्कृति दी है और मुझे इस पर गर्व है। यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं

अराजक तत्वों ने यह कार्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दीं गई हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। केयरटेकर सुंदर राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
– नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं

जिन्होंने आग लगाई उनमें से दो बुझाने भी लगे
भीमताल। सलमान खुर्शीद के कॉटेज पहुंचे लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर दरवाजे में आग लगा दी थी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मामला बिगड़ता देख आग लगाने वाले दो लोग खुद आग बुझाने में भी जुट गए।

दहशत में है केयरटेकर का परिवार
भीमताल। केयरटेकर सुंदर राम की बेटी विमला ने बताया कि घटना के बाद से परिवार दहशत में है। आग लगाने, तोड़फोड़ करने और गोली चलाने वालों ने धमकी दी है कि वे रात को पूरे मकान में आग लगा देंगे। इसके बाद से उनका परिवार सहमा हुआ है।

भाजपा से जुड़े नेताओं का नाम भी शामिल
सलमान खुर्शीद के कॉटेज में तोड़फोड़, आग लगाने और गोली चलाने की घटना में भाजपा से जुड़े नेताओं का नाम सामने आने से हलचल पैदा हो गई है। घटना के बाद से भाजपा के शीर्ष नेता पल-पल की अपडेट लेते रहे।

हंगामा है क्यों बरपा
सलमान खुर्शीद इन दिनों अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या को लेकर चर्चा में हैं। संगठनों का आरोप है कि किताब में उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

शशि थरूर ने इस घटना को शर्मनाक बताया
कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सलमान खुर्शीद एक राजनेता हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और हमेशा घरेलू स्तर पर देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी और समावेशी दृष्टिकोण को व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों को निंदा करनी चाहिए।

—– इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

द्रौपदी विवाद गहराया: दस संगठनों ने इस कहानी को डीयू में फिर शामिल करने की मांग की

Read Next

हिमाचल भूस्खलन : बचाव अभियान में 2 बीआरओ अधिकारियों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com