भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देश के लिए सही नहीं है।

यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भारत का विभाजन हुआ, देश ने देखा और देश ने उस त्रासदी को भी झेला है। लाखों लोगों की मौत हुई। जिन्ना और नेहरू इसके सूत्रधार थे। यदि मुस्लिम समाज के लोग चाहते, तो भारत का विभाजन नहीं होता। अभी भी देखते हैं न हम कि आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो देश में रहते हैं और देश के खिलाफ बोलते हैं। देश में रहते हैं, भारत माता के जय नहीं बोलते हैं। देश में रहते हैं, पाकिस्तान के मैच हारने पर मातम मनाते हैं। उस समय की परिस्थितियां इससे भी विकराल थीं। इसलिए कांग्रेस पार्टी और मुसलमानों को विभाजन का उत्तरदायी क्यों ना माना जाए? यह बात तो सही है, मानना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की एक पहचान देश में भी, दुनिया में भी इस बात को लेकर बनी है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है उसे करती है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अगर समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही है तो निश्चित है हमारी सरकार उसके प्रति प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में जरूर इस पर हमारी सरकार आगे बढ़ेगी।”

नरेंद्र कुमार कश्यप ने सीबीएसई द्वारा कक्षा 6 से तीसरी भाषा (आर 3) को अनिवार्य करने पर कहा, “सीबीएसई का फैसला सराहनीय है। राष्ट्रीय भाषाओं, प्रांतीय भाषाओं के माध्यम से सीबीएसई सिलेबस को अगर बच्चे पढ़ने का प्रयास करेंगे तो निस्संदेह अपनी संस्कृति, अपनी भाषा का ज्ञान भी होगा, जिससे भारतीयता को और अधिक मजबूत करने का अवसर मिलेगा।”

उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान ‘काशी के ‘कलंक’ को मिटा देंगे’ पर कहा, “धीरेंद्र की धार्मिक भावनाएं हैं और उनकी अकेले की नहीं हैं। देश के सौ करोड़ से ज्यादा लोगों की भावनाएं हैं कि जो ऐसे धार्मिक स्थान जिन्हें आक्रांताओं ने जबरदस्ती बदलने की कोशिश की, वो अपने स्वरूप में आएं, तो उसमें बुरा क्या है? धीरेंद्र शास्त्री के बयान में बुरा क्या है? निश्चित रूप से आने वाले समय में इस पर सफलता मिलेगी।”

वहीं महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में पारित न होने पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “एनडीए गठबंधन पूरे देश के सभी राज्यों की राजधानियों में ‘जन आक्रोश यात्रा’ (जनता के गुस्से का मार्च) आयोजित कर रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पिछले 40 सालों से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य दल महिलाओं को आरक्षण देने से कतराते रहे हैं। जब भी यह विधेयक सदन में पेश किया जाता है, तो यही लोग इसका विरोध करते हैं।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

Read Next

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com