बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। तेल की कमी होने की आशंका के चलते लोग घबराहट में ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने बार-बार आश्वासन दिया है कि ईंधन की आपूर्ति स्थिर है, फिर भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने 18 अप्रैल को पावर, एनर्जी और मिनरल रिसोर्स डिवीजन से जारी एक नोटिफिकेशन के जरिए कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। डीजल की कीमत में प्रति लीटर 15 बांग्लादेशी टका की बढ़ोतरी की गई है, जबकि ऑक्टेन 20 टका, पेट्रोल 19 टका और केरोसिन 18 टका प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है। नई दरें रविवार रात से लागू हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राइवेट कार मालिकों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और छोटे बिजनेस मालिकों समेत कई लोगों को फ्यूल भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे काम के समय और कमाई में काफी नुकसान हो रहा है।

मीरपुर में एक राइड शेयरिंग ड्राइवर अब्दुल करीम ने कहा कि लंबी देरी से उनकी इनकम पर असर पड़ा है। बांग्लादेशी अखबार द ढाका ट्रिब्यून ने उनके हवाले से कहा, “मैं आमतौर पर एक दिन में 12 से 14 ट्रिप करता हूं, लेकिन अब फ्यूल के लिए लाइन लगने में ही मेरे दो से तीन घंटे खराब हो जाते हैं। मेरी रोज की कमाई लगभग 30 फीसदी कम हो गई है।”

उत्तरा की स्कूल टीचर शहाना बेगम ने अपने रोज के आने-जाने की परेशानी बताते हुए कहा, “मैंने कल शाम फ्यूल भरवाने के लिए लगभग डेढ़ घंटे इंतजार किया। रोज के कामों की प्लानिंग करना तनाव भरा होता जा रहा है, क्योंकि आपको कभी नहीं पता होता कि लाइन कितनी लंबी होगी।”

बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शॉर्ट-टर्म डिस्ट्रीब्यूशन एडजस्टमेंट और डिमांड में बढ़ोतरी से ऑपरेशन पर दबाव पड़ा है।

अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर ढाका ट्रिब्यून से कहा, “पूरे देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में डिमांड तेजी से बढ़ी है। ट्रांसपोर्ट शेड्यूलिंग की दिक्कतों की वजह से कुछ स्टेशनों को सप्लाई में कमी का सामना करना पड़ रहा है।”

ढाका में मीडिया से बात करते हुए पावर, एनर्जी और मिनरल संसाधन मंत्री इकबाल हसन महमूद टुकू ने स्थिति को युद्ध के समय जैसा बताया।

उन्होंने कहा, “फ्यूल विदेशी करेंसी से ही खरीदना होगा। कीमतें थोड़ी बढ़ाकर, हम हालात को ठीक रखने की कोशिश कर रहे हैं। युद्ध का नतीजे दुनियाभर में होते हैं।”

बांग्लादेश के कंज्यूमर्स एसोसिएशन के ऊर्दा सलाहकार एम. शमसुल आलम ने फ्यूल की कीमतें बढ़ाने के फैसले को भरोसे का उल्लंघन बताया और कहा कि सरकार ने जनता को भरोसा दिलाया था कि महीने के बीच में कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने कहा, “महीने के एडजस्टमेंट के अपने ही नियम को तोड़कर, उन्होंने भरोसे को कमजोर किया है।” हालांकि अधिकारी का कहना है कि पूरे देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर लगातार लगने वाली लाइनें डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में कमियों और लोगों के भरोसे में कमी को दिखाती हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के जहाज को किया जब्त, ईरानी सेना ने मुंहतोड़ जबाव देने की दी चेतावनी

Read Next

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com