कांग्रेस अपने काम से मतलब रखे, हर चीज में टांग न अड़ाए: संजय निषाद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने यमुना एक्सप्रेस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख जाहिर किया। साथ ही उन्होंने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा पर मचे विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। यह बहुत दुखद हादसा है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि इस तरह के हादसों पर विराम लगे। इसके लिए हमें तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।

संजय निषाद ने कहा कि आज हम लोग अपनी दैनिक व्यवहार में चीजों को अपने अनुकूल ढालने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, तो हम सुरक्षा के मामले में तकनीक को प्राथमिकता क्यों नहीं करते।

उन्होंने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का बुर्का उठाने पर कहा कि वे सिर्फ देख रहे थे कि सही व्यक्ति को प्रमाणपत्र मिल रहा है या नहीं। जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी इस घटना पर सवाल उठा रहे हैं, वे पूरी तरह से नकारात्मक हैं। मैं समझता हूं कि ऐसे लोगों को भारतीय राजनीति में किसी भी सूरत में गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

संजय निषाद ने कहा कि हर जगह राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब समय आ चुका है कि जब हम सभी एकजुट होकर देश के विकास के बारे में सोचें। इस बारे में सोचें कि कैसे लोगों को रोजगार मिले। इस तरह के मुद्दे पर राजनीति करके अपना समय न गंवाएं।

केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने पर भी मंत्री संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा का नाम बदला जा रहा है, तो इससे किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस पूरे प्रकरण में गांधीजी की भूमिका कहां से आ गई। वो तो इस थ्योरी पर चला करते थे कि लोगों को उनके पिछले जन्म के कर्मों के हिसाब से इस जन्म में काम करने को मिल रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। सच्चाई यह थी कि अंग्रेजों और मुगलों ने आम हिंदुस्तानियों की जमीन छीनकर उन्हें गरीब बना दिया था और वो मजदूरी करने के लिए बाध्य थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में समग्र विकास की अवधारणा के साथ काम किया जा रहा है। हमारी सरकार हर किसी के विकास के बारे में सोच रही है और उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस के लिए यह जरूरी और अच्छा रहेगा कि वह इस तरह के किसी भी मुद्दे पर कोई टांग नहीं अड़ाए। वह अपने काम से ही मतलब रखे तो उसके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा, लेकिन अफसोस इस दिशा में कांग्रेस कोई कदम उठाती हुई नजर नहीं आ रही है।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मान्यता है कि जो भी व्यक्ति गलत चीज का समर्थन करता है, उसका गर्त में जाना तय है। वर्तमान में यह मान्यता कांग्रेस पर लागू हो रही है। आज उसकी हालत किसी से छुपी नहीं है। उसकी दुर्गति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये लोग किस मुंह से वोट चोरी की बात कर रहे हैं। जब नेहरू और पटेल के बीच चुनाव हुआ था, तो सबको पता है कि नेहरू को कितने वोट मिले थे और पटेल को कितने मिले थे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘वो एक बच्ची है’, सोनम खान ने शेयर की ‘अजूबा’ की क्लिप, बताया कैसे शशि कपूर ने बढ़ाया था हौसला

Read Next

कार से म्यूजियम फिर एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी इथियोपिया के लिए रवाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com