‘विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए’, एसआईआर पर दिलीप जायसवाल ने दिया जवाब

पटना । बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बिहार की जनता से सीखना चाहिए, जिसने एसआईआर प्रक्रिया का साथ देते हुए चुनाव में अपना फैसला दिया।

दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “देश में सबसे पहले बिहार में एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। बिहार के 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने एसआईआर प्रक्रिया का साथ दिया। बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुए, जिसमें जनता ने खुलकर मतदान किया।”

उन्होंने कहा, “विपक्षी दलों को बिहार के 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं से सीखना चाहिए कि जब राज्य ने एसआईआर को स्वीकार किया है और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को सही माना है, तब ये लोग क्या कर रहे हैं?

विपक्ष के इन नेताओं को जनता समझ रही है और पहचान रही है, इसीलिए विपक्षियों के हाशिए पर पहुंचने का समय आ चुका है।”

बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य का गृह विभाग सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में जुटा है। शनिवार को परेड के बाद बिहार पुलिस के साथ बड़ी संख्या में सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हुए हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी राज्य में लगातार सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।

‘ट्रंप टैरिफ’ पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि अमेरिका कितने भी प्रतिशत टैरिफ लगाए, भारत उस देश पर निर्भर नहीं है। भारत की अपनी आर्थिक नीति है, जिस पर चलते हुए देश काफी मजबूत हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना भारत को 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने का है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी कोशिश अगले कुछ सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की है। दिलीप जायसवाल ने भाजपा संगठन को लेकर कहा कि आज पूरे देश में पार्टी का विस्तार हो रहा है और राज्यवार हम अपना ध्वज फहरा रहे हैं।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

पाक-ईरान ने एक ही दिन में 4,991 अफगानों को डिपोर्ट किया: तालिबान

Read Next

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com