कोलकाता : मेसी को नहीं देख पाए फैंस ने स्टेडियम में की तोड़फोड़, ममता बनर्जी ने मांगी माफी

कोलकाता । दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था। मेसी की झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस ने घंटों इंतजार किया। मेसी 10 मिनट के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देख नहीं पाए और उनके जाने के बाद भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़फोड़ की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए फैंस से माफी मांगी है।

ममता बनर्जी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी। फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस खराब घटना के लिए लियोनेल मेसी के साथ-साथ उनके फैंस और सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।”

उन्होंने लिखा, “मैं सेवानिवृत्त जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना रही हूं, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के सदस्य होंगे। कमेटी इस घटना की डिटेल में जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय बताएगी। एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।”

लियोनल मेसी शनिवार सुबह करीब 3 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और लगभग 45 मिनट तक था। उन्हें देखने के लिए फैंस सिर्फ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी पहुंचे थे।

फैंस ने स्टेडियम में मेसी के आने का कई घंटे तक इंतजार किया, लेकिन फुटबॉल स्टार सिर्फ 10 मिनट के लिए ही स्टेडियम में आए। इस दौरान वह आयोजकों और अन्यों से घिरे रहे। ऐसे में अधिकांश फैंस उन्हें ठीक से देख तक नहीं पाए। इसलिए मेसी के स्टेडियम से निकलते ही फैंस ने भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़-फोड़ की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

जनगणना देश की आवश्यकता, बिहार इस मामले में रोल मॉडल : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार

Read Next

महाराष्ट्र : राज ठाकरे ने बच्चों के अपहरण की बढ़ती घटनाओं पर जताई चिंता, मुख्यमंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com