बिहार: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज, ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो पर कार्रवाई

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रचार में अनुमति से अधिक संख्या में वाहनों का उपयोग किया गया, जिसे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

पटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहनों को रोका गया एवं जांच की गई। अनुमति के अनुरूप वाहनों को छोड़ते हुए, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

आपको बताते चलें, दुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल में हैं। 1 नवंबर की देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई थी। ऐसी में अनंत सिंह की अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रछार की कमान संभाली है। इसी कड़ी में वह चुनाव प्रचार करने पहुंची, उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रोड शो किया, जिसके लिए महज 10 गाड़ियों की इजाजत थी, लेकिन काफिले में अधिक गाड़ियां शामिल थी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

महिला क्रिकेट विश्व कप: शरद पवार समेत कई राजनेताओं ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई

Read Next

गुजरात: जामनगर के गांवों में ‘निर्मल गुजरात 2.0’ का असर, महिलाओं को अब दरवाजे पर मिल रही सफाई सुविधा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com