ममता बनर्जी बंगालियों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक हैं : सुकांत मजूमदार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर तीखी बयानबाजी का दौर चल पड़ा है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल को बंगाली ही चलाएंगे, दिल्लीवाले नहीं। इस बयान पर मजूमदार ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह खुद बंगालियों के लिए सबसे हानिकारक हैं।

मीडिया से बातचीत में सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बंगालियों के पेट पर लात मारी है।

उन्होंने टीएमसी के टिकट वितरण पर भी निशाना साधा। उन्होंने कीर्ति झा आजाद, यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि यह बंगाली नहीं हैं, ममता बनर्जी ने बंगालियों के पेट पर लात मार कर इन्हें टिकट दिया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाली नेताओं को दरकिनार कर गैर-बंगालियों को सांसद बनाया। अगर उन्हें बंगालियों की इतनी चिंता है, तो संसद में यूसुफ पठान, कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा को बंगाली भाषा में भाषण देने की चुनौती दें।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल को बंगाली ही चलाएंगे। लेकिन, सत्ता से ममता बनर्जी की विदाई करने के बाद।

नेपाल हिंसा पर उन्होंने कहा कि इस मामले में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हमारी लाइन भी वही है। हम चाहते हैं कि हमारे पड़ोसी देशों में शांति बहाल हो।

उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हम लोग वोट डालकर ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करेंगे।

मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हर चुनाव से पहले बंगाली अस्मिता का मुद्दा उठाकर वोट हासिल करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनके कार्य इस दावे के उलट हैं।

उन्होंने टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का जिक्र करते हुए कहा उन्हें बंगालियों की भावनाओं की परवाह की होती, तो यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव में टिकट न दिया होता।

मजूमदार ने दावा किया कि यूसुफ पठान, जो गुजरात से हैं। उन्हें बंगाल से टिकट देकर ममता ने बंगालियों की उपेक्षा की। उन्होंने आगे कहा कि यूसुफ पठान ने शपथ लेने के बाद ‘जय गुजरात’ कहा। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें पूछना चाहिए कि जब आप बंगाल से जीते हैं, तो ‘जय गुजरात’ क्यों बोला? आपको ‘जय बंगाल’ बोलना चाहिए था।”

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

admin

Read Previous

सीजेआई गवई ने नेपाल के हालात का किया जिक्र, कहा-हमें अपने संविधान पर गर्व

Read Next

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: आगंतुक चखेंगे ‘यूपी का स्वाद’, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com