सीजेआई गवई ने नेपाल के हालात का किया जिक्र, कहा-हमें अपने संविधान पर गर्व

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर सुनवाई के दौरान पांच जजों की संविधान पीठ ने पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश के अस्थिर राजनीतिक हालात का जिक्र किया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बी.आर. गवई की अगुवाई वाली बेंच ने भारतीय संविधान की स्थिति पर गर्व जताते हुए कहा कि पड़ोसी देशों में क्या हो रहा है, यह देखकर हमारा संविधान और मजबूत लगता है।

दरअसल, सुनवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए रेफरेंस पर हो रही थी, जिसमें सवाल उठाया गया है कि क्या कोर्ट राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर राज्यपालों या राष्ट्रपति द्वारा समयसीमा तय कर सकता है।

अप्रैल 2025 के एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों को तीन महीने की समयसीमा दी थी, जिसके खिलाफ केंद्र सरकार ने यह रेफरेंस भेजा। पीठ में सीजेआई गवई के अलावा जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर शामिल हैं।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी सरकार को जनता ने सबक सिखाया, फिर जनता ने ही उन्हें भारी बहुमत से वापस सत्ता में ला दिया। सीजेआई गवई ने सहमति जताते हुए कहा, “हां, भारी बहुमत से। यह संविधान की ताकत है।” फिर उन्होंने नेपाल के हालात का उल्लेख किया, जहां जेन-जी प्रदर्शनकारियों के हिंसक आंदोलन ने प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। सीजेआई गवई ने कहा, “हमें अपने संविधान पर गर्व है। देखिए हमारे पड़ोसी देशों में क्या हो रहा है। नेपाल में जो हम देख रहे हैं।”

जस्टिस विक्रम नाथ ने सीजेआई की बात पर सहमति जताते हुए कहा, “हां, बांग्लादेश में भी।” उनका इशारा पिछले साल बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों की ओर था, जिसने शेख हसीना सरकार को गिरा दिया था।

बता दें कि पड़ोसी मुल्क नेपाल में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध विरोधी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और नेताओं के घरों को आग लगा दी।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

Read Next

ममता बनर्जी बंगालियों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक हैं : सुकांत मजूमदार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com