पटना : सीएम नीतीश कुमार ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिया में स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का दौरा कर मेट्रो रेल के डिब्बों, रेल पथ, यार्ड, और विद्युत आपूर्ति प्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने बताया कि बैरिया टर्मिनल परिसर में मेट्रो रेल के ठहराव, रखरखाव और स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे। साथ ही यहां बनाए गए प्रशासनिक भवन से मेट्रो के सुचारु संचालन का प्रबंधन होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन का भी दौरा किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने उन्हें स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, जैसे स्वचालित सीढ़ियां, टिकट काउंटर, यात्री सुविधाएं, सार्वजनिक और सशुल्क क्षेत्र, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक पहुंच मार्ग, और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, और इसके लिए अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पटना मेट्रो रेल परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परियोजना न केवल पटना के नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द जनता को मिल सके। इस परियोजना के तहत पटना के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली मेट्रो लाइनें शहर की यातायात समस्याओं को कम करने में मदद करेंगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना खुशी की बात: संजय राउत

Read Next

सीएम ममता बनर्जी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा : अमित मालवीय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com